फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारत को मिला रचिन रवींद्र का तोड़, वॉशिंगटन सुंदर ने लगातार तीन पारियों में किया आउट, देखें वीडियो

Fri, 01 Nov 2024 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Nov 2024 12:29 PM IST
सार

रचिन और सुंदर अब तक इस सीरीज में कुल तीन बार आमने-सामने आए हैं। दो बार पुणे में खेले गए पिछले टेस्ट में और एक बार इस टेस्ट में। तीनों ही बार सुंदर ने उन्हें पवेलियन भेजा है।

विज्ञापन
IND vs NZ: India got Rachin Ravindra weakness in Washington Sundar, got out in 3rd consecutive innings, video
सुंदर बनाम रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को लंच तक तीन विकेट 92 रन पर गंवा दिए। भारत ने चौथे ओवर में सफलता पाई जब तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को चार के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद युवा आफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर का कहर देखने को मिला। उन्होंने कप्तान टॉम लाथम (28) और रचिन रविंद्र (5) को पवेलियन भेजा। लंच के समय विल यंग और डेरिल मिचेल नाबाद थे। रचिन इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं, लेकिन टीम इंडिया ने अब उनका तोड़ निकाल लिया है।
IND vs NZ: India got Rachin Ravindra weakness in Washington Sundar, got out in 3rd consecutive innings, video
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
रचिन और सुंदर अब तक इस सीरीज में कुल तीन बार आमने-सामने आए हैं। दो बार पुणे में खेले गए पिछले टेस्ट में और एक बार इस टेस्ट में। तीनों ही बार सुंदर ने उन्हें पवेलियन भेजा है और वह भी क्लीन बोल्ड करके। पुणे में खेले गए पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में रचिन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हुए थे। यही हाल मुंबई में भी रहा। सुंदर की गेंद ऑफ स्टंप पर टप्पा खाकर विकेट में जा घुसी। रचिन गेंद को समझ भी नहीं पाए। अब तक टेस्ट में रचिन ने सुंदर के खिलाफ तीन पारियों में 28 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ 12 रन बना पाए हैं। इस दौरान सुंदर ने उन्हें तीन बार पवेलियन भेजा। टेस्ट में सुंदर की गेंदबाजी पर रचिन का औसत चार का है।
IND vs NZ: India got Rachin Ravindra weakness in Washington Sundar, got out in 3rd consecutive innings, video
कोहली और सुंदर - फोटो : BCCI
पिछली तीन पारियों में सुंदर की गेंद पर रचिन के तीन बार आउट होने का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ: India got Rachin Ravindra weakness in Washington Sundar, got out in 3rd consecutive innings, video
रचिन-सुंदर - फोटो : BCCI
रचिन ने अब तक इस सीरीज में तीन टेस्ट की पांच पारियों में 63 की औसत से सबसे ज्यादा 252 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, पहले टेस्ट में नहीं खेलने के बाद सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्होंने पुणे में कहर बरपाते हुए पहली पारी में सात, दूसरी पारी में चार विकेट झटके। अब मुंबई के वानखेड़े में वह दो विकेट ले चुके हैं। सुंदर के आने से भारत की गेंदबाजी मजबूत हुई है। न्यूजीलैंड ने पहले ही इस सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने बंगलूरू टेस्ट आठ विकेट से और पुणे टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया था। टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed