फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद इन्हें मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सम्मानित होकर हुईं भावुक

Sat, 05 Oct 2024 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Oct 2024 09:52 AM IST
सार

वीडियो की शुरुआत में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने मैच के दौरान असाधारण फील्डिंग दिखाई।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 WC: Jemimah Rodrigues got best fielder award after India defeat vs New Zealand, emotional video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
महिला टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। इस मैच में काफी विवाद भी हुए। इस हार ने टीम इंडिया के लिए आगे की राह कठिन कर दी है। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटा है और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी बेहद प्रेरित नजर आए। बीसीसीआई ने मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा शुरू की गई बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देने की प्रथा को जारी रखा गया है। हालांकि, जिस खिलाड़ी को सम्मानित किया गया, वह इसे पाकर भावुक हो गईं। आइए जानते हैं...
IND vs NZ T20 WC: Jemimah Rodrigues got best fielder award after India defeat vs New Zealand, emotional video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
वीडियो की शुरुआत में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने मैच के दौरान असाधारण फील्डिंग दिखाई। वह सबसे पहले स्मृति मंधाना के कैच की तारीफ करते हैं, फिर वह श्रेयांका पाटिल के कैच की भी तारीफ करते हैं। साथ ही पूजा वस्त्राकर को एक बेहतरीन फील्डर बताते हैं। इसके बाद वह अरुंधति रेड्डी की भी तारीफ करते हैं। आखिर में मुनीश कप्तान हरमनप्रीत कौर को बेस्ट फील्डर का मेडल विजेता खिलाड़ी को पहनाने कहते हैं। 
IND vs NZ T20 WC: Jemimah Rodrigues got best fielder award after India defeat vs New Zealand, emotional video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कप्तान हरमनप्रीत ने जेमिमा रॉड्रिग्स को मेडल पहनाया और उन्हें गले से लगा लिया। इस दौरान जेमिमा भावुक दिखीं। फील्डिंग कोच मुनीश ने कहा कि फील्डिंग के दौरान छठे ओवर को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम ने फील्ड पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें वह नतीजा नहीं मिला, जिसकी हमें तलाश थी। उन्होंने कहा कि इसकी परवाह नहीं करनी है और यह टीम आगे के मैचों में बाउंस बैक करेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान से है। यह मैच दुबई में ही खेला जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ T20 WC: Jemimah Rodrigues got best fielder award after India defeat vs New Zealand, emotional video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत कौर की टीम इस शिकस्त के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सोफी डिवाइन की टीम जीत के बाद पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान की सेना है, जिन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रनों का स्कोर तैयार किया। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
IND vs NZ T20 WC: Jemimah Rodrigues got best fielder award after India defeat vs New Zealand, emotional video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। शेफाली वर्मा को कार्सन ने दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। कीवी गेंदबाज ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। उप-कप्तान सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हरमनप्रीत 15, जेमिमा 13, ऋचा 12, दीप्ति 13, अरुंधति एक, पूजा आठ, श्रेयंका सात, रेणुका सिंह शून्य और आशा शोभना छह* रन बना सकीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मायर ने चार, ली ताहुहु ने तीन, एडेन कार्सन ने दो और अमेलिया कर ने एक विकेट चटकाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed