फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: साल 2021 से एशिया में स्पिन के खिलाफ खराब रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, 21 बार हो चुके हैं शिकार

Fri, 25 Oct 2024 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 PM IST
सार

साल 2021 से एशियाई धरती पर विराट कोहली ने स्पिन के खिलाफ 26 पारियों में 28.85 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 49.67 का रहा है। वह 21 बार आउट भी हुए हैं। इनमें से 10 बार विराट बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ: Virat Kohli's record against spin in Asia has been bad since 2021, he has been victimized 21 times
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त मिली। भारतीय बल्लेबाजी बंगलूरू टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद एकबार फिर फेल साबित हुई। विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने क्लीन बोल्ड किया। कोहली एक फ्लाइटेड गेंद पर, जिसे वह फुल टॉस पर खेलना चाहते थे, उनके बल्ले से मिस हुई और वह क्लीन बोल्ड हो गए। साल 2021 से स्पिनर्स के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। 
IND vs NZ: Virat Kohli's record against spin in Asia has been bad since 2021, he has been victimized 21 times
विराट कोहली बोल्ड हुए - फोटो : BCCI
साल 2021 से विराट का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड
साल 2021 से एशियाई धरती पर विराट कोहली ने स्पिन के खिलाफ 26 पारियों में 28.85 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 49.67 का रहा है। वह 21 बार आउट भी हुए हैं। इनमें से 10 बार विराट बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स के खिलाफ उनका औसत 27.10 का रहा है। साल 2024 में विराट ने अब तक नौ पारियों में 30 के करीब की औसत से 228 रन बनाए हैं। इनमें बस एक अर्धशतक शामिल है। विराट को टेस्ट में आउट करने वाले शीर्ष तीन गेंदबाजों में दो स्पिनर्स हैं। 
IND vs NZ: Virat Kohli's record against spin in Asia has been bad since 2021, he has been victimized 21 times
यशस्वी और विराट - फोटो : BCCI
इस साल विराट का टेस्ट में प्रदर्शन
जेम्स एंडरसन और नाथन लियोन ने विराट को सात-सात बार पवेलियन भेजा है। वहीं, मोइन अली ने छह बार विराट को आउट किया है। विराट इस साल टेस्ट में अपने प्रदर्शन की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकलना चिंता का विषय है। हालांकि, पिछले साल विराट ने खूब रन बनाए थे। साल 2023 में विराट ने आठ मैचों की 12 पारियों में 55.92 की औसत से 671 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है। इस साल वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed