{"_id":"6314abbacee0bb5dc95321cb","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-india-vs-pakistan-dubai-rohit-sharma-virat-kohli-babar-azam-hardik-pnadya-match-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Photos: दुबई में विराट ने बल्ले से किया धमाका, बाबर आजम भारत के खिलाफ एक बार फिर फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Photos: दुबई में विराट ने बल्ले से किया धमाका, बाबर आजम भारत के खिलाफ एक बार फिर फेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:43 PM IST
सार
भारत और पाकिस्ता के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर-4 मुकाबला दुबई में खेला जा गया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की। दोनों टीमें दूसरी बार इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हुईं। तब टीम इंडिया पांच विकेट से ही जीती थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उसके कप्तान बाबर आजम सिर्फ 14 रन ही बना सके। इस मैच के रोमांच को फोटो में देखिए...
Trending Videos
2 of 11
सकलैन मुश्ताक और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। वहीं, सकलैन मुश्ताक टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के कोच बने थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
बाबर आजम और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया है और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली पर आज सबकी नजरें हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर में महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी। कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
रोहित शर्मा और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। वह 16 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने आउट किया। रोहित का कैच लेने के प्रयास में फखर जमान और खुशदिल शाह टकरा गए। फखर चोटिल होने-होने से बाल-बाल बच गए। खुशदिल ने आखिरकार यह कैच ले लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।