सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st ODI: क्या रिंकू सिंह और साई सुदर्शन वनडे में करेंगे डेब्यू? कप्तान केएल राहुल ने दिए बड़े संकेत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Dec 2023 09:29 PM IST
सार

राहुल ने टीम में अपनी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते दिखेंगे। वहीं, उन्होंने रिंकू सिंह को लेकर भी बातचीत की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI: Will Rinku Singh and Sai Sudarshan make their ODI debut? Captain KL Rahul gave big hints
रिंकू और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम के कप्तान केएल राहुल ने संकेत दिए हैं कि रिंकू सिंह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पहला वनडे मैच खेला जाएगा और मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान राहुल ने कहा कि रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट दोनों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। भारत ने वनडे सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है। स्क्वॉड में पहली पसंद के क्रिकेटरों की गैरमौजूदगी में युवाओं के पास बड़े मंच पर अपनी काबिलियत साबित करके टीम में अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका है।
Trending Videos

रिंकू को लेकर क्या बोले राहुल?

IND vs SA 1st ODI: Will Rinku Singh and Sai Sudarshan make their ODI debut? Captain KL Rahul gave big hints
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'रिंकू ने टी20 सीरीज में जिस तरह का जज्बा और खेल के प्रति जागरूकता दिखाई है वह देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने दिखा दिया है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर उनकी कूलनेस देखी है। यह मेरे लिए टेलीविजन पर भी देखना बहुत ताज़ा रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सभी प्रारूपों में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें वनडे सीरीज में भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में अपनी भूमिका पर राहुल का बयान

IND vs SA 1st ODI: Will Rinku Singh and Sai Sudarshan make their ODI debut? Captain KL Rahul gave big hints
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने टीम में अपनी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते दिखेंगे। राहुल ने कहा, 'मैं इस वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग करूंगा और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करूंगा। मैं टेस्ट सीरीज में कोई भी भूमिका निभाने के लिए खुश हूं जो कप्तान, कोच और टीम मैनेजमेंट मुझसे चाहता है। बेशक टी20 में भी मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता हूं।

सैमसन का क्या होगा?

IND vs SA 1st ODI: Will Rinku Singh and Sai Sudarshan make their ODI debut? Captain KL Rahul gave big hints
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल अगर विकेटकीपिंग की भूमिका संभालते हैं तो सैमसन को बेंच पर बिठाया जा सकता है। वनडे सीरीज में नई पीढ़ी के कई स्टार खिलाड़ी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। वनडे विश्व कप 2023 में खेलने वाले सिर्फ तीन खिलाड़ी इस टीम में हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, खुद कप्तान राहुल और कुलदीप यादव शामिल हैं। टी20 विश्व कप को देखते हुए वनडे सीरीज की प्रासंगिकता को लेकर भले ही संशय की स्थिति बनी हुई हो, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों के लिए यह सीरीज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले नई टीम बनाने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन

राहुल बन सकते हैं नियमित कप्तान

IND vs SA 1st ODI: Will Rinku Singh and Sai Sudarshan make their ODI debut? Captain KL Rahul gave big hints
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले डेढ़ दशक में व्हाइट बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब वे अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में अगले जनरेशन के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जा रहा है। इस युवा टीम को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी केएल राहुल को दी गई है। यह विकेटकीपर बल्लेबाज पहले भी भारतीय कप्तान रह चुका है। वह रोहित शर्मा के डिप्टी के तौर पर टीम में थे, लेकिन चोट और खराब फॉर्म की वजह से उनसे जिम्मेदारी छीन ली गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफल परिणाम मिलने पर उन्हें लंबे समय के लिए वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed