{"_id":"62afe6b6b40402558850c9c9","slug":"ind-vs-sa-2022-team-india-all-rounder-and-opening-fast-bowler-players-list-after-south-africa-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: खत्म हुई ऑलराउंडर की समस्या, ओपनिंग-तेज गेंदबाजी के बैकअप तैयार, जानें इस सीरीज से भारत को क्या मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: खत्म हुई ऑलराउंडर की समस्या, ओपनिंग-तेज गेंदबाजी के बैकअप तैयार, जानें इस सीरीज से भारत को क्या मिला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:38 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज भले ही दो-दो की बराबरी पर रही हो, लेकिन भारत को इस सीरीज से बहुत कुछ हासिल हुआ है और वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और मजबूत हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चमकने वाले खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते थे, जबकि बाद के दो मैच भारत के नाम रहे। आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। भारत के पास आखिरी मैच जीतकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में टी20 सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन बारिश के चलते ऐसा नहीं हो पाया। यह सीरीज भले ही टीम इंडिया न जीत पाई हो, लेकिन टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज अहम थी और भारतीय टीम की कई समस्याओं के जवाब इस सीरीज में मिले हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारत की ओपनिंग जोड़ी से लेकर दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और टी20 टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश की। यहां हम बता रहे हैं कि इस सीरीज से भारत को क्या हासिल हुआ।
Trending Videos
ओपनिंग के बैकअप तैयार
2 of 6
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी भारत के लिए पारी की शुरुआत करेगी, लेकिन किसी भी एक खिलाड़ी के चोटिल होने ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। ईशान किशन इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच पारियों में 41.20 के औसत से 206 रन बनाए। वहीं, ऋतुराज ने पांच पारियों में ही 96 रन बनाए, लेकिन वो बेहतरीन लय में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलराउंडर की समस्या खत्म
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने अपना आईपीएल वाला फॉर्म इस सीरीज में भी जारी रखा और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने चार पारियों में 58.50 के औसत और 153.95 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। हार्दिक के टीम में वापस आने से ऑलराउंडर की समस्या खत्म हो गई है। उनके न रहने पर वेंकटेश अय्यर को मौका दिया गया था, लेकिन अब अय्यर को मौका मिलना मुश्किल है।
शानदार फिनिशर मिला
4 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : BCCI
इस सीरीज में दिनेश कार्तिक ने कमाल का प्रदर्शन किया और उनका टीम इंडिया में आना सबसे सुखद बात रही। कार्तिक ने इस सीरीज में चार पारियों में 46 के औसत और 158.62 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक कैसे खेलते हैं यह देखना बाकी है, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने कमाल किया है और बतौर फिनिशर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
लय में लौटे चहल
5 of 6
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : बीसीसीआई
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल सीरीज के शुरुआती मैचों में असरदार नहीं साबित हुए थे, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की। चहल इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट अपने नाम किए। उनका लय में लौटना भारत के लिए सुखद है, क्योंकि चहल अनुभवी स्पिनर हैं और ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में वो अहम विकेट चटका सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।