{"_id":"62f7d20ddec4f30ea9757b85","slug":"ind-vs-zim-photos-indian-team-leaves-for-zimbabwe-with-coach-laxman-varun-dhawan-meets-team-india-at-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM Photos: कोच लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम जिम्बाब्वे रवाना, एयरपोर्ट पर टीम इंडिया से मिले वरुण धवन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM Photos: कोच लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम जिम्बाब्वे रवाना, एयरपोर्ट पर टीम इंडिया से मिले वरुण धवन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:02 PM IST
सार
केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है। बीसीसीआई ने विमान के अंदर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 7
वीवीएस लक्ष्मण और वरुण धवन के साथ भारतीय टीम
- फोटो : BCCI/Varun Dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है। बीसीसीआई ने विमान के अंदर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण और उपकप्तान शिखर धवन समेत कई खिलाड़ी नजर आए।
2 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और शिखर धवन
- फोटो : BCCI/Twitter
पहली तस्वीर में शिखर धवन, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा एक साथ खड़े थे। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण और शार्दुल ठाकुर अपनी सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। लक्ष्मण को एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है। वह आयरलैंड में भी टीम के कार्यवाहक कोच थे। पूर्णकालिक कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ एशिया कप के लिए यूएई जाएंगे।
3 of 7
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI/Twitter
लक्ष्मण और शार्दुल के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ भी दिखाई दिए हैं। ऋतुराज और राहुल त्रिपाठी के लिए यह सुनहरा अवसर है। उनके पास बड़ी पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : BCCI/Twitter
केएल राहुल फिट होने के बाद टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। वह दौरे पर कप्तानी करेंगे। हालांकि, उनकी कोई तस्वीर एयरपोर्ट से सामने नहीं आई। राहुल का चयन पहले नहीं हुआ था। फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई। धवन पहले कप्तान बनाए थे। अब वह उपकप्तान होंगे। भारतीय टीम जिम्बाब्वे में 18, 20 और 22 अगस्त को तीन वनडे मैच खेलेगी।
इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। इस दौरान वरुण धवन और क्रिकेटर शिखर धवन ने खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं। खुद वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।