{"_id":"63159dc1ffaa5447602329bb","slug":"india-can-still-qualify-for-asia-cup-final-despite-losing-match-against-pakistan-know-all-equation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: पाकिस्तान से हारने के बावजूद एशिया कप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें क्या हैं समीकरण?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: पाकिस्तान से हारने के बावजूद एशिया कप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत, जानें क्या हैं समीकरण?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:27 PM IST
सार
एशिया कप में पाकिस्तान से हारने के बावजूद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है। भारत को सुपर चार में श्रीलंका और अफगानिस्तान से खेलना है और ये दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी।
एशिया कप में सुपर चार के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। चारों टीमें कम से कम एक मैच खेल चुकी हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपना पहला मैच जीता है, जबकि भारत और अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम फाइनल की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन भारत और अफगानिस्तान के पास भी बाकी दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका है। सभी टीमों के दो-दो मैच बचे हुए हैं और अभी चारों टीमों के पास खिताबी मुकाबले में जगह बनाने का मौका है। यहां हम बता रहे हैं कि सभी टीमों के फाइनल में पहुंचने के समीकरण क्या हैं।
Trending Videos
भारत
2 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम को सुपर चार में पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारत को अभी दो मैच और खेलने हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपने बाकी दोनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंच सकती है। अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान से हार जाती है, तब भी उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद रहेगी, लेकिन उसे दुआ करनी होगी कि पाकिस्तान अपने बाकी दोनों मैचों में श्रीलंका और अफगानिस्ता को बड़े अंतर से हराए। साथ ही भारत भी श्रीलंका को बड़े अंतर से हराए, जबकि अफगानिस्तान से करीबी अंतर से हारे। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना भारत के लिए मुश्किल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान
3 of 5
पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम सुपर चार में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। पाकिस्तान के लिए फाइनल की राह सबसे आसान है। अब उसके दोनों मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान से हैं। दोनों टीमें पाकिस्तान की तुलना में कमजोर हैं। अगर पाकिस्तान बाकी दोनों मैच जीत जाता है तो आसानी से फाइनल में पहुंचेगा। अगर पाकिस्तान बाकी दोनों मैच हार जाता है तो इस टीम का बाहर होना तय है, क्योंकि इस स्थिति में पाकिस्तान का रन रेट बहुत खराब होगा। पाकिस्तान के एक मैच हारने पर स्थिति पेचीदा हो सकती है। भारत का बाकी दोनों मैच जीतना तय माना जा रहा है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के हारने पर भारत और श्रीलंका फाइनल खेल सकते हैं।
श्रीलंका
4 of 5
श्रीलंका टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका की टीम भी सुपर चार में पहला मैच जीत चुकी है और बाकी दो मैच जीतकर आसानी से फाइनल में पहुंच सकती है। श्रीलंका के समीकरण पूरी तरह से पाकिस्तान के समान हैं, लेकिन श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान की तुलना में बेहद कमजोर है। अगले मैच में उसके लिए भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। इसके बाद इस टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। अगर इन दोनों में से कोई एक मैच भी श्रीलंकाई टीम जीत पाती है तो फाइनल में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान
5 of 5
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान लाइव स्कोर
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान को भी सुपर चार में पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम के समीकरण भी पूरी तरह से भारत के समान हैं। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम भारत की तुलना में कमजोर और अनुभवहीन है। ऐसे में इस टीम को अगले दो मैचों में भारत और पाकिस्तान को हराना बहुत मुश्किल होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।