सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने दिग्गजों को पीछे छोड़ा, 269 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 09:22 AM IST
सार

Shubman Gill Records in England: गिल की शानदार पारी के दम पर भारत पहली पारी में 587 रन बनाने में सफल रहा। इस सीरीज में गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह तीन पारियों में 424 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
Shubman Gill Test Records in Birmingham: Indian Captain Highest Score to Double Century in Test
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच दूसरे दिन पहली पारी में 269 रन बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस सीरीज में गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह तीन पारियों में 424 रन बना चुके हैं। गिल ने लीड्स टेस्ट में 147 रन की पारी खेली थी और अब एजबेस्टन में दोहरा शतक लगाया। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। 
Trending Videos
Shubman Gill Test Records in Birmingham: Indian Captain Highest Score to Double Century in Test
शुभमन गिल - फोटो : ANI
भारत से पीछे चल रहा है इंग्लैंड 
गिल की शानदार पारी के दम पर भारत पहली पारी में 587 रन बनाने में सफल रहा। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए। गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रहा है। गिल ने अपनी ऐतिहासिक पारी से कई रिकॉर्ड बनाए और दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill Test Records in Birmingham: Indian Captain Highest Score to Double Century in Test
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
आइए जानते हैं गिल ने अपनी पारी से क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए...
  • गिल विराट कोहली के बाद टेस्ट की एक पारी में 250 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। इतना ही वह टेस्ट में भारत के लिए एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन बनाए थे। 
  • गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। वहीं, गिल विदेश में 250 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
  • गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। पटौदी ने 23 साल 39 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर टेस्ट में दोहरा लगाया था।
  • इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर कम उम्र में दोहरा शतक लगाने के मामले में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ही गिल से आगे हैं। स्मिथ ने 2003 में 22 साल 175 दिन की उम्र में ऐसा किया था। गिल पहले एशियाई कप्तान हैं जिन्होंने सेना देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाया है।
  • गिल टेस्ट में 250 रन बनाने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। गिल ने 25 साल 298 दिन की उम्र में ऐसा किया। टेस्ट में 250 रन बनाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में बर्मिंघम में ही ऐसा किया था। 
  • गिल विदेश में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारती बल्लेबाज बन गए हैं। विदेश में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में 309 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम है जिन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 270 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर गिल का नाम शामिल हो गया है
  • गिल इंग्लैंड में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में द ओवल में खेले गए मैच में 221 रन बनाए थे। गिल 222 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे थे। 
  • सेना देशों में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई कप्तान बने हैं गिल। उनसे पहले इन देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के नाम था जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे। ओवरऑल वह एशिया के तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सेना देशों में सर्वोच्च स्कोर बनाया है। उनसे आगे जहीर अब्बास (274 बनाम इंग्लैंड) और जावेद मियांदाद (271 बनाम न्यूजीलैंड) हैं। 
  • गिल एजबेस्टन में सर्वोच्च स्कोर करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। इस सूची में एलिस्टियर कुक (294), पीटर मे (नाबाद 285), ग्रीम स्मिथ (277) और जहीर अब्बास (274) भी शामिल हैं। 
  • भारत ने इंग्लैंड में अपना चौथा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में केनिंगटन ओवल में 664, 2002 में लीड्स में 628/8 (पारी घोषित) और 1990 में केनिंगटन ओवल में नौ विकेट पर 606 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed