{"_id":"68e9f9f82186d091800f313e","slug":"india-captains-to-score-50-runs-in-first-two-innings-at-home-as-captain-shubhman-gill-stats-ind-vs-wi-2025-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: विजय हजारे और गावस्कर की एलीट सूची में शामिल हुए गिल, घरेलू मैदान पर ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: विजय हजारे और गावस्कर की एलीट सूची में शामिल हुए गिल, घरेलू मैदान पर ऐसा करने वाले तीसरे कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:02 PM IST
सार
गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और भारतीय जमीन पर पहली बार वह लाल गेंद के प्रारूप में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगा दिया है। गिल इसके साथ ही विजय हजारे और सुनील गावस्कर की विशेष एलीट सूची में शामिल हो गए हैं। गिल भारत के तीसरे कप्तान हैं जिन्होंने घरेलू मैदान पर कप्तान रहते अपने पहली दो पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। मालूम हो कि गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी और भारतीय जमीन पर पहली बार वह लाल गेंद के प्रारूप में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
2 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
दूसरे टेस्ट में भारत का विशाल स्कोर
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में चार विकेट पर 427 रन बनाए। भारत के लिए शुभमन गिल 75 और ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी के रूप में दो विकेट गंवाए। यशस्वी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रन आउट हुए जिससे वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी 175 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर बना लिया है।
3 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
अहमदाबाद के बाद दिल्ली में भी चला गिल का बल्ला
गिल कप्तान बनने के बाद से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड दौरे पर काफी प्रभावित किया था और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ये फॉर्म बरकरार रखी है। गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में पहली पारी में 50 रन बनाए थे और अब दिल्ली टेस्ट में भी वह 50+ रनों की पारी खेल चुके हैं। यानी लगातार दूसरी पारी में उन्होंने 50+ स्कोर बनाया है। कप्तान रहते घरेलू मैदान पर अपनी पहली दो पारियों में 50+ स्कोर बनाने के मामले में वह तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले विजय हजारे और सुनील गावस्कर यह उपलब्धि अपने नाम हासिल कर चुके हैं। विजय हजारे ने इंग्लैंड के खिलाफ 1951 में 164* और 155 रन बनाए थे, जबकि कप्तान रहते गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 205 और 73 रन की पारियां खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।