{"_id":"681a28c7c1408bd17201a6c8","slug":"india-team-head-coach-gautam-gambhir-comment-on-rohit-sharma-and-virat-kohli-presence-in-team-and-future-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: गौतम गंभीर ने बताया, कब तक भारत के लिए खेल सकते हैं रोहित-कोहली; इंग्लैंड सीरीज पर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: गौतम गंभीर ने बताया, कब तक भारत के लिए खेल सकते हैं रोहित-कोहली; इंग्लैंड सीरीज पर भी दिया बयान
Tue, 06 May 2025 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 May 2025 08:51 PM IST
सार
रोहित के इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस मामले के बारे में पूछे जाने पर गंभीर से एक टुक जवाब दिया। कोहली को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली, गंभीर और रोहित
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भारतीय टीम में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर का कहना है कि जब तक रोहित और कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे या नहीं, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होगी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
गंभीर बोले- कोच नहीं करते टीम का चयन
रोहित के इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन इस मामले के बारे में पूछे जाने पर गंभीर से एक टुक जवाब दिया। कोहली को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। गंभीर ने कहा, पहली बात तो यह है कि कोच का काम टीम का चयन करना नहीं है। यह चयनकर्ता का काम है। कोच सिर्फ प्लेइंग-11 का चयन करता है जिसे मैच में उतारा जाएगा। जो मुझसे पहले कोच थे ना वो चयनकर्ता थे और ना ही मैं हूं।
गंभीर ने कहा, जब तक कोहली और रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। आपको कब शुरू करना है और कब खत्म, ये आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। कोई भी कोच, चयनकर्ता या बीसीसीआई आपसे नहीं कहता कि आपको कब करियर समाप्त करना है। अगर आप प्रदर्शन कर रहे हैं तो 40 क्यों आप 45 साल तक खेल सकते हैं। आपको कौन रोकेगा।

वनडे विश्व कप में खेलने पर क्या गंभीर?
भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। गंभीर ने रोहित-कोहली के टेस्ट भविष्य को लेकर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वह इन दोनों के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर सकारात्मक दिखे। गंभीर ने कहा, 2027 वनडे विश्व कप में खेलना इन दोनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। सिर्फ यही चीज इनका चयन सुनिश्चित कर सकती है। मैं उनके प्रदर्शन पर क्या बोलूं। पूरी दुनिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा कि इन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं हैं गंभीर, पूर्ण बहिष्कार की मांग

गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
विदाई मैच के खिलाफ हैं गंभीर
गंभीर ने योजनाबद्ध विदाई की अवधारणा को भी बेकार बताया और जोर देकर कहा कि कोई भी क्रिकेटर ऐसा नहीं चाहता है। भारतीय मुख्य कोच ने कहा, कोई भी खिलाड़ी ये सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता कि उसे जोरदार विदाई मिलेगी। विदाई के अलावा हम ये कोशिश करते हैं कि किस तरह हमने देश के लिए मैच जीते हैं। विदाई मिल रही है या नहीं, ये जरूरी नहीं है। अगर उसने देश के लिए योगदान दिया है तो वो अपने आप में बड़ी विदाई है। अपने देश से प्यार करने से बड़ी कोई ट्रॉफी है क्या? विदाई क्रिकेटरों के लिए मायने नहीं रखती।