Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
India Tour of England: Coach Dravid arrived in England two days after the South African series, did not take any break
{"_id":"62b1a8070f80785ebb388ede","slug":"india-tour-of-england-coach-dravid-arrived-in-england-two-days-after-the-south-african-series-did-not-take-any-break","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India Tour of England: दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के दो दिन बाद इंग्लैंड पहुंचे कोच द्रविड़, नहीं लिया कोई ब्रेक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Tour of England: दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के दो दिन बाद इंग्लैंड पहुंचे कोच द्रविड़, नहीं लिया कोई ब्रेक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:44 PM IST
सार
रोहित 18 जून को लंदन पहुंचे थे। कोच द्रविड़, श्रेयस और पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। इस सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में खेला गया। दो दिन बाद ही वह बिना ब्रेक लिए इंग्लैंड पहुंच गए।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले द्रविड़ एक्शन में
- फोटो : अमर उजाला
अगले महीने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। लीसेस्टर में टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी 16 जून को लंदन पहुंच चुके थे।
Trending Videos
2 of 4
टीम से बात करते कोच द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रोहित 18 जून को लंदन पहुंचे थे। कोच द्रविड़, श्रेयस और पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। इस सीरीज का आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में खेला गया। हालांकि, अब द्रविड़, पंत और श्रेयस भी लीसेस्टर पहुंच चुके हैं। यहां टीम इंडिया 24 जून से लीसेस्टर काउंटी टीम के खिलाफ चार दिवसीय वार्म अप मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोच द्रविड़, श्रेयस और पंत सोमवार को लीसेस्टर पहुंचे। उस दिन आराम करने के बाद मंगलवार को ये तीनों टीम से जुड़ गए। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वह टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेते हुए दिख रहे हैं। टीम इंडिया उनकी देखरेख में प्रैक्टिस करती दिख रही है।
4 of 4
ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाकी खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के इस समर्पण की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हो रही है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के दो दिन बाद ही कोच द्रविड़ इंग्लैंड में टेस्ट टीम से जुड़ गए। उन्होंने इस दौरान कोई ब्रेक नहीं लिया, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ी आईपीएल के बाद ब्रेक लेकर टीम इंडिया से जुड़े हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से एकमात्र टेस्ट खेलेगी। यह मुकाबला 2021 में हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा है। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।