फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: सिडनी के मैदान में रचा गया इतिहास, पुरुष टेस्ट मैच में पहली बार महिला अंपायर

Thu, 07 Jan 2021 06:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 Jan 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
india vs australia claire polosak becomes first woman to officiate mens Test match
क्लेयर पोलोसाक - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में आज से शुरू हुआ तीसरा टेस्ट मैच कई मायनों में खास है। मैच में मैदान से लेकर खिलाड़ियों, स्टंप्स से लेकर दर्शक स्टैंड तक सबकुछ पिंक-पिंक नजर आ रहा है। मैच के दौरान लोग ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता अभियान में अपना समर्थन जताने के लिए पिंक रंग के कपड़े पहनते हैं। साथ ही 1-1 से बराबरी पर खड़ी टेस्ट सीरीज किस दिशा में मुड़ेगी, इसका फैसला सिडनी टेस्ट से हो जाएगा। इन सबके इतर यह मुकाबला क्लेयर पोलोसक के लिए भी याद रखा जाएगा।

india vs australia claire polosak becomes first woman to officiate mens Test match
क्लेयर पोलोसाक - फोटो : ट्विटर @cricketAus

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई। न्यू साउथ वेल्स में रहने वाली 32 वर्षीय यह महिला चौथे अंपायर की भूमिका अदा कर रही है। टॉस के दौरान वह दोनों कप्तानों और मैच रेफरी के साथ दिखाई दी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बधाई भी दी।

 
india vs australia claire polosak becomes first woman to officiate mens Test match
क्लेयर पोलोसाक - फोटो : social media
पोलोसक इससे पहले पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं, उन्होंने 2019 में नामीबिया और ओमान के बीच विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो के मैच में अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia claire polosak becomes first woman to officiate mens Test match
क्लेयर पोलोसाक

मैच में दो पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रिफेल और पॉल विल्सन मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड तीसरे (टेलीविजन) अंपायर हैं। पूर्व कंगारू पेसर डेविड बून मैच रेफरी हैं। टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने आईसीसी अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में से नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
india vs australia claire polosak becomes first woman to officiate mens Test match
क्लेयर पोलोसाक - फोटो : file

चौथे अंपायर का काम मैदान में नई गेंद लाना, अंपायरों के लिए ड्रिंक ले जाना, लंच और चाय के दौरान पिच की देखभाल और लाईटमीटर से रोशनी की जांच करना होता है। किसी परिस्थिति में मैदानी अंपायर के हटने के बाद तीसरे अंपायर को मैदान में सेवाएं देनी होती हैं जबकि चौथे अंपायर को टेलीविजन अंपायर की भूमिका निभानी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed