{"_id":"5ccff5a3bdec220755417695","slug":"india-vs-pakistan-world-cup-match-tickets-sold-out-in-just-48-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने उमड़ेगा दर्शकों का सैलाब, 48 घंटे में बिकी सारी टिकटें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने उमड़ेगा दर्शकों का सैलाब, 48 घंटे में बिकी सारी टिकटें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 06 May 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
india vs pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप शुरू होने में अब सिर्फ 24 दिन बाकी रह गए हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में 20 साल बाद खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला भी खेला जाना है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी गर्मजोशी भी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच होने वाले इस मैच की सभी टिकटें 48 घंटे के भीतर ही बिक चुकी हैं।
2 of 5
india vs pakistan
क्रिकेट के दीवानों को बता दें कि आगामी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर 16 जून को मैनचेस्टर के ग्राउंड में होगी। कॉर्पोरेट सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर डेन वाइटहैड ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले को देखने को लिए दर्शकों को सैलाब उमड़ सकता है।
3 of 5
india vs pakistan
विश्व कप में पाकिस्तान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का सामना दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज से होगा। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से ज्यादा दिलचस्पी फैंस पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
india vs pakistan
विश्व कप में भारत की पहली टक्कर 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगी। इसके बाद भारत को अपना दूसरा मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 16 जून को क्रिकेट दो सबसे बड़ी कद्दावर टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने विश्व कप में पाकिस्तान के साथ न खेलने की अपील की थी। जबकि कुछ लोगों को कहना था कि पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में न खेलना उसके सामने घुटने टेकने जैसा होगा। इसलिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में न सिर्फ खेलना होगा, बल्कि जीतना भी होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।