फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: रिकॉर्ड्स बुक के चहेते बने विराट कोहली, 'हिटमैन' ने किया निराश

Sun, 11 Feb 2018 07:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa virat kohli creates three records
विराट कोहली - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने जोहानसबर्ग वन-डे में शानदार 75 रन की पारी खेली और बारिश से बाधित इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 289 रन बनाए। 


एक और जहां टीम इंडिया इस मैच को जीतकर इतिहास रच देगी, वहीं कोहली ने पहले ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं उनके रिकॉर्ड्स के बारे में...
india vs south africa virat kohli creates three records
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली इस मैच में दूसरे ऐसे कप्तान बने, जिनके नाम द. अफ्रीका में खेली गई किसी द्विपक्षीय सीरीज में 350 से ज्यादा रन हैं। उनसे पहले एबी डीविलियर्स हैं। 
 
india vs south africa virat kohli creates three records
विराट कोहली - फोटो : BCCI
द. अफ्रीका में खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली ने इस मैच में अपने नाम किया। कोहली ने अब तक वन-डे सीरीज में 369 रन बना लिए हैं, जबकि इससे पहले यह कीर्तिमान एबी डीविलियर्स के नाम था, उन्होंने 2013 में बतौर कप्तान 367 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa virat kohli creates three records
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टेस्ट और वन-डे मिलाकर कोहली के नाम अब तक 647 रन हो चुके हैं और अब वह एक विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कीर्तिमान राहुल द्रविड के नाम था। उन्होंने 2006 में वेस्टइंडीज दौरे पर 645 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
india vs south africa virat kohli creates three records
शिखर धवन - फोटो : BCCI
कोहली के अलावा शिखर धवन के लिए भी यह मैच यादगार रहा। यह उनके वन-डे करियर का 100वां वन-डे है और उन्होंने इस मैच में 109 रन की पारी खेली। इस लिहाज से धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपने 100वें मैच में शतक लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed