पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टी20 में भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
आइये देखते हैं...
2 of 7
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
अभिषेक शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की थी। उन्होंने महज 10 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। दूसरे मुकाबले में अभिषेक की नजरें बड़ी पारी खेलने पर होंगी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 30 टी20 मुकाबलों में 205 के स्ट्राइक रेट से 832 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं। अगर अभिषेक क्रीज पर टिक गए तो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए 2026 का साल टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है। वह भारत की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। ईशान ने इस साल 30 टी20 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से 1042 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक हैं। रांची में भी ईशान से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। अगर वह लय में आते हैं तो कैरेबियाई गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ सकती है।
4 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले मुकाबले में शानदार शतक जड़कर अपनी फॉर्म का संकेत दे दिया है। लखनऊ में उन्होंने महज 43 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। अय्यर जब लय में होते हैं तो उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन को दूसरे टी20 में भी कप्तान से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
कुलदीप यादव
गेंदबाजी में कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं। पहले टी20 में कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड भी प्रभावशाली है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अब तक 10 टी20 मुकाबलों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.52 रहा है। रांची की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की स्थिति में कुलदीप एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं।