फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच कमजोरी जिन्हें दूर किए बिना टीम इंडिया नहीं कर पाएगी सीरीज में वापसी

Fri, 12 Feb 2021 09:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Indian cricket team need to remove these five weakness to bounce back in test series against england
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC

भारत और इंग्लैंड के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम यहां मेजबान की तुलना में हर क्षेत्र में बेहतर दिखी, वहीं विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने हर जगह निराश किया। अब दोनों ही टीमों को सीरीज का दूसरा मुकाबला भी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेलना है और इस बार भी परिस्थितियां लगभग वैसी ही होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय टीम को यहां किन कमजोरियों को दूर करना होगा।

Indian cricket team need to remove these five weakness to bounce back in test series against england
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा का फॉर्म:
टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। वे टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम हो रहे हैं, ऐसे में मध्यक्रम पर अधिक दबाव पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और फिर चेन्नई टेस्ट में भी फेल रहे। ऐसे में टीम को उनसे एक मजबूत शुरुआत और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Indian cricket team need to remove these five weakness to bounce back in test series against england
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC

रहाणे का संघर्ष:
टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न टेस्ट के दौरान शतकीय पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद से उनका बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट को दोनों पारियों में कुल मिलाकर एक रन बनाए। टीम को अगर बड़ा स्कोर करना है तो मध्यक्रम में रहाणे जैसे मुख्य खिलाड़ियों का रन बनाना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team need to remove these five weakness to bounce back in test series against england
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

प्लेइंग XI का चयन:
भारतीय टीम के पास इस वक्त खिलाड़ियों के कई विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में टीम को अंतिम एकादश में  अपने अनुभवी और फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए। इशांत शर्मा चोट से वापसी करने के बाद लय में नजर नहीं आ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद वे पहले टेस्ट में भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए जबकि मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। ऐसे में टीम को सिराज के फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए। वहीं शाहबाज नदीम के रूप में किया गया प्रयोग भी सफल नहीं हुआ और वे टीम इंडिया के लिए भारी पड़े और खूब रन लुटाये। जबकि टीम के पास कुलदीप यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं।

विज्ञापन
Indian cricket team need to remove these five weakness to bounce back in test series against england
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली से बड़ी पारी:
टीम के कप्तान विराट कोहली पिछले एक साल से शतक नहीं लगा पाए हैं। वे अर्धशतक तो लगा रहे हैं लेकिन उसे शतक में बदलने में फेल हो रहे हैं। ऐसे में टीम को अगर बड़ा स्कोर करना है तो भारतीय कप्तान को विराट पारी खेलनी जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed