फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायुडू ने चयनकर्ताओं से लिया था सीधा पंगा, दुनिया के सामने उड़ाया था भारतीय क्रिकेट का मजाक

Fri, 30 Aug 2019 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
indian crickets controversy boy Ambati Rayudu comes out of retirement
अंबाती रायुडू - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने संन्यास लेने के लगभग 58 दिन बाद एक बार फिर से मैदान में वापसी करने का फैसला किया है। जी हां, विश्व कप 2019 टीम में न चुने जाने के बाद रायुडू ने अचानक संन्यास लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। मगर इस बीच रायुडू ने कहा कि वे हैदराबाद के लिए आगे खेलने को तैयार हैं और टीम के लिए 10 सितंबर से खेलने को उपलब्ध भी रहेंगे।



 

indian crickets controversy boy Ambati Rayudu comes out of retirement
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मामला यह था कि 15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन जब 15 अप्रैल को टीम की घोषणा हुई, तब उनकी जगह विजय शंकर को टीम में शामिल कर लिया गया।

indian crickets controversy boy Ambati Rayudu comes out of retirement
ambati rayudu

गौरतलब है कि उस वक्त रायुडू ने एक ट्वीट के जरिए चयन समिति पर ताना मारा था। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के लिए लिखा, 'वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी अभी 3D ग्लासेज मंगाए हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian crickets controversy boy Ambati Rayudu comes out of retirement
ambati rayudu

15 अप्रैल को जब वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में अंबाती रायुडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी। रायुडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया।

विज्ञापन
indian crickets controversy boy Ambati Rayudu comes out of retirement
ambati rayudu

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने बताया था कि विजय शंकर टीम के लिए तीन तरह (3 डाइमेंशन) से कारगर हैं। वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ ही जबरदस्त फील्डर भी हैं। प्रसाद ने रायुडू की जगह शंकर को चुने जाने पर कहा था, 'उनके (रायडू) खिलाफ कुछ नहीं गया है। विजय शंकर के पक्ष में केवल यह बात गई है कि वे उस रोल में फील्डिंग और गेंदबाजी के जरिए कुछ और आयाम जोड़ते हैं। यहीं पर उनका पलड़ा भारी रहा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed