{"_id":"5d60dd638ebc3e93d76c29c7","slug":"indian-former-captain-ms-dhoni-played-flute-on-krishna-janmashtami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर बंसी बजाते नजर आए धोनी, VIDEO देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जन्माष्टमी पर बंसी बजाते नजर आए धोनी, VIDEO देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी ने बजाई बांसुरी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे देश भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे तक इस त्योहार के रंग में रंगे हुए हैं और इसमें अब क्रिकेटर भी शामिल हो गए हैं। क्रिकेट से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक पुरान वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में डूबे हुए हाथों में बांसुरी थामे बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का बांसुरी बजाने वाले सात सेकंड का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी मंझे हुए कलाकार की भांती बांसुरी पकडे़ हुए हैं। उनका यह नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बांसुरी बजाते वक्त धोनी ने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। हालांकि धोनी का बांसुरी बजाने वाला यह वीडियो पुराना है, क्योंकि इसमें अंबाती रायूडू भी नजर आ रहे हैं और धोनी ने टीम इंडिया की जिस टी-शर्ट को पहना है वह भी पुराना है।
Happy janmashtami to all MSdians around the world
How Many Retweets for our krishna pic.twitter.com/WCVHCvBUsq
धोनी से जुड़ी एक और खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि धोनी अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। वायरल हो रही तस्वीर में माही किसी राजनेता की तरह ही नजर आ रहे हैं। कुर्ता-पायजामा और अचकन के साथ-साथ सिर पर गांधी टोपी भी लगाए हुए हैं। इससे पहले माही कभी भी ऐसे लुक में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
MS Dhoni
- फोटो : social Media
मालूम हो कि, विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस पर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए, क्रिकेट से आराम लेकर सेना को अपनी सेवा देने चले गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।