सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

T20 World Cup: सूर्यकुमार से लेकर हर्षल तक, भारत इन खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलने का अनुभव नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 02:43 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्तूबर) से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया 2007 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह इन 15 सालों में एक बार 2014 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Indian Player From Harshal Patel to Surya Kumar Yadav Who Don't Have T20 Experience in Australia Read More
सूर्यकुमार यादव और हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्तूबर) से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया 2007 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह इन 15 सालों में एक बार 2014 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण हैं। 


कोहली-रोहित जैसे खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव और हर्षल पटेल जैसे पांच खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 मैच खेलने का अनुभव नहीं है। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी20 मैच खेलेंगे...
Trending Videos
Indian Player From Harshal Patel to Surya Kumar Yadav Who Don't Have T20 Experience in Australia Read More
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव: भारत का यह विस्फोटक खिलाड़ी अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहा है। सूर्यकुमार ने 2021 में डेब्यू किया था। वह तीसरे से लेकर सातवें क्रम तक खेल सकते हैं। पारी को संभालने के साथ-साथ तूफानी बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। अब तक 32 टी20 मैचों में 41.8 की औसत और 177.4 की स्ट्राइक रेट से 1045 रन बनाने वाले सूर्यकुमार पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलेंगे। वह टीम के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Player From Harshal Patel to Surya Kumar Yadav Who Don't Have T20 Experience in Australia Read More
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल: 2015 विश्व कप टीम में रहने वाले अक्षर पटेल भी अब तक एक भी टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल पाए हैं। 2015 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुआ था। रवींद्र जडेजा अगर चोटिल नहीं होते तो अक्षर को मौका नहीं मिलता। उन्हें एशिया कप के बीच में टीम में शामिल किया गया था। अक्षर ने उसके बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। वह 29 टी20 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं।
Indian Player From Harshal Patel to Surya Kumar Yadav Who Don't Have T20 Experience in Australia Read More
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल: पिछले साल आईपीएल में एक सनसनीखेज प्रदर्शन करने के बाद हर्षल पटेल के भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने बुमराह और भुवनेश्वर के साथ शानदार तिकड़ी बनाई। हर्षल के पास बुमराह की तरह गति नहीं थी और भुवनेश्वर की स्विंग नहीं थी, लेकिन उनके पास धीमी गेंदों का अच्छा मिश्रण है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में हर्षल का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक ठीक नहीं रहा है। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर हर्षल कारगर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं
विज्ञापन
Indian Player From Harshal Patel to Surya Kumar Yadav Who Don't Have T20 Experience in Australia Read More
दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक हुड्डा: घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं ने दीपक हुड्डा को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में शामिल किया। हुड्डा ने अपने चयन को सही साबित किया। वह अपने छोटे करियर में एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा दीपक ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके श्रेयस अय्यर को टीम चयन में पछाड़ दिया। दीपक भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed