{"_id":"6312e290ac956e1cbf143cd6","slug":"indian-players-are-ready-to-beat-pakistan-again-in-asia-cup-2022-in-super-four-clash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India Photos: पाकिस्तान को दूसरी बार पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, देखें खिलाड़ियों ने कैसे की तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India Photos: पाकिस्तान को दूसरी बार पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, देखें खिलाड़ियों ने कैसे की तैयारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:56 AM IST
सार
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दोनों टीमों का मुकाबला रविवार को होगा। सुपर चार में टीम इंडिया पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका से भी भिड़ेगी।
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एशिया कप 2022 में सुपर चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में भारत ने पांच विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत हासिल की है और यह टीम पूरी तरह लय में आ चुकी है। ऐसे में भारत के लिए दूसरा मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा।
Trending Videos
2 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और पाकिस्तान को दूसरी बार हराने के लिए टीम इंडिया तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
बीच वॉलीबॉल खेलते भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपर चार में पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बीच में मस्ती की थी और इसके बाद नेट्स में जमकर पसीना बहाया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी कमजोरियों पर काम किया और लय हासिल की।
4 of 11
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने काफी देर तक चर्चा की। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई थी और जडेजा के बाहर जाने के बाद भारत को बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।
विज्ञापन
5 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 59 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने भी जमकर अभ्यास किया। विराट लंबे समय से मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। एशिया कप में उन्होंने उम्मीद जगाई है और आने वाले मैचों में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।