{"_id":"5aec1f424f1c1b350a8b7fba","slug":"indian-premier-league-ms-dhoni-hits-most-sixes-this-season-beating-chris-gayle-and-ab-devilliers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी के छक्कों के आगे बौने साबित हुए गेल-डीविलियर्स, इन रिकॉर्ड्स ने किया हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी के छक्कों के आगे बौने साबित हुए गेल-डीविलियर्स, इन रिकॉर्ड्स ने किया हैरान
Fri, 04 May 2018 02:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी के कारण सुपरहिट साबित हो रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में गजब की बल्लेबाजी की है और फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। आईपीएल 2018 में करीब दो बार साबित हुआ कि धोनी ही असली 'थाला' है क्योंकि दो मौकों पर देखा गया कि फैंस ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा और अपने चहेते क्रिकेटर का आशीर्वाद लिया।
2 of 7
ms dhoni
'कैप्टन कूल' भी अपने फैंस को निराश नहीं कर रहे हैं और एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेलकर रिकॉर्ड्स तोड़े जा रहे हैं। गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ धोनी ने 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। चलिए गौर करते हैं कि धोनी ने क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए और किन दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते अपने आप को 'बॉस' साबित किया:
3 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बने, जिन्होंने तीन अलग-अलग सीजन में 23 या इससे अधिक छक्के जमाए। धोनी ने साल 2011, 2013 और 2018 में यह कमाल किया। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली व एक साल का प्रतिबंध झेल रहे डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। कोहली और वॉर्नर ने दो-दो बार एक सीजन में 23 या इससे अधिक छक्के जड़े। कोहली ने 2015 और 2016 जबकि वॉर्नर ने 2016 और 2017 में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : il
'वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर' का टैग अपने नाम करने वाले धोनी ने आईपीएल-11 में अब तक 24 छक्के जड़े है और वह इस मामले में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। धोनी ने इस मामले में क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल, आरसीबी के एबी डीविलियर्स और केकेआर के आंद्रे रसेल ने अब तक 23-23 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 150 से अधिक छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में टॉप पर सुरेश रैना काबिज हैं। रैना ने सीएसके की तरफ से अब तक 180 छक्के लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।