{"_id":"62fa580c9c721b173452c691","slug":"indian-team-celebrated-independence-day-in-zimbabwe-bcci-shared-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बीसीसीआई ने शेयर की फोटो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Independence Day: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बीसीसीआई ने शेयर की फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:58 PM IST
सार
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे में स्वतंत्रता दिवस मनाया और बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में टीम के सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभी भी देश के लिए अपने काम में जुटे हुए हैं और 18 अगस्त से शुरू हो रही वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम हरारे में अभ्यास कर रही है। सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने यहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की फोटो भी शेयर की है, जिसमें सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने इससे पहले जिम्बाब्वे में अभ्यास करते हुए भी फोटो शेयर की थी। इस सीरीज के बाद भारत को एशिया कप खेलना है और वनडे सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल ने भी अभ्यास सत्र के दौरान जमकर प्रैक्टिस की थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पारी की शुरुआत की थी और अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन लोकेश राहुल की वापसी के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर खेलना पड़ सकता है।
4 of 5
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र में शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों ने जमकर मेहनत की थी। ये सभी गेंदबाज मुख्य टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाले समय में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे दीपक चाहर ने अभ्यास के दौरान काफी बल्लेबाजी की थी। उनका मुख्य काम तेज गेंदबाज के रूप में भारत को शुरुआत विकेट दिलाना है, लेकिन वो बल्ले के साथ भी कई उपयोगी पारियां खेल चुके हैं। इसी वजह से वो अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देकर एक ऑलराउंडर के रूप में जगह बनाना चाह रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।