फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India Record: लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना टूटा, देखें विश्व रिकॉर्ड बनाने से कैसे चूकी टीम इंडिया

Fri, 10 Jun 2022 09:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 09:26 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के साथ ही टीम इंडिया के लगातार 13 टी20 मैच जीतने का सपना टूट गया। यहां हम भारत के पिछले 13 मैचों का सफर तस्वीरों में दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Team on the verge of making world record of winning 13 T20 Matches on a row see last 12 victories photos
पिछले 13 मैचों में भारतीय टीम का सफर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। भारत के पास पहला टी20 मैच जीतकर लगातार 13 टी20 मैच जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई। अगर भारत यह मैच जीतता तो लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन सकता था। टी20 में भारत की जीत का सिलसिला 2021 विश्वकप में शुरू हुआ था। इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गया था। इसके बाद भारत की जीत का सिलसिला शुरु हुआ, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुआ। यहां हम भारत के पिछले 13 मैचों का सफर तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 


भारत की 12 जीत के सफर की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से हुई थी। इससे पहले भारत ने लगातार चार मैच गंवाए थे। धवन की कप्तानी में दो मैच श्रीलंका से हारे और टी20 विश्व कप में पहले पाकिस्तान फिर न्यूजीलैंड ने मात दी। इसके बाद भारत ने मैच जीतने शुरु किए और यह सिलसिला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रुका। 

1. अफगानिस्तान को 66 रन से हराया

Indian Team on the verge of making world record of winning 13 T20 Matches on a row see last 12 victories photos
अफगानिस्तान पर जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की धुंधली उम्मीदें बची हुई थीं। इसके लिए जरूरी था कि भारत अपने बाकी मैच बड़े अंतर से जीते। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने ऐसा ही किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 69 और रोहित के 74 रन की बदौलत 210 रन बनाए। अफगानिस्तान इसके जवाब में सिर्फ 144 रन बना पाया और भारत ने 66 रन से मैच जीता। 

2. स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराया

Indian Team on the verge of making world record of winning 13 T20 Matches on a row see last 12 victories photos
रोहित और राहुल ने शानदार साझेदारी कर स्कॉटलैंड पर जीत दिलाई - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम लय में लौट चुकी थी और अगले मैच में कमजोर स्कॉटलैंड को रौंद दिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए थे। जडेजा और शमी ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 6.3 ओवर में 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राहुल ने 50 और रोहित ने 30 रन बनाए। हालांकि, मैच खत्म होने से पहले दोनों आउट हो गए और भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. नामीबिया को नौ विकेट से हराया

Indian Team on the verge of making world record of winning 13 T20 Matches on a row see last 12 victories photos
नामीबिया पर जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में भारत का आखिरी मैच नामीबिया से था और पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल चाहर ने चार बुमराह ने दो विकेट लेकर रनों पर लगाम लगाई। इसके बाद राहुल ने 54 और रोहित 56 रन बनाकर टीम की जीत तय कर दी। अंत में सुर्यकुमार ने 25 रन बनाए और भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। 
विज्ञापन

4. न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

Indian Team on the verge of making world record of winning 13 T20 Matches on a row see last 12 victories photos
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित ने टीम इंडिया की कमान संभाली और पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए। इसके जवाब में रोहित शर्मा ने 48 और सूर्यकुमार यादव ने 62 रन की पारी खेल भारत को पांच विकेट से जीत दिला दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed