{"_id":"58b027574f1c1b2b69b2686b","slug":"indvsaus-r-ashwin-broke-kapil-dev-s-record-11-wickets-away-from-dale-steyn-s-world-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब निशाने पर विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब निशाने पर विश्व रिकॉर्ड
Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट का दूसरा दिन बेहद खराब रहा लेकिन दिन की शुरुआत रविचंद्रन अश्विन के लिए एक अच्छी खबर से हुई। अश्विन ने जैसे ही दूसरे दिन के पहले ओवर में मिचेल स्टार्क का विकेट लिया उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब विश्व रिकॉर्ड निशाने पर
2 of 5
कपिल देव
- फोटो : ESPN
पहली पारी में स्टार्क का विकेट अश्विन का 2016-17 क्रिकेट सीजन का 64वां विकेट था। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के नाम था। कपिल ने 1979-80 में एक सीजन में 13 मैचों में 63 विकेट हासिल किए थे। वहीं अश्विन खबर लिखे जाने तक 10वें टेस्ट मैच में 67 विकेट हासिल कर लिए हैं।
IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब विश्व रिकॉर्ड निशाने पर
3 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : getty
अश्विन भले ही कपिल से आगे निकल गए हैं लेकिन विश्व स्तर पर वह इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन से पीछे हैं। स्टेन ने साल 2007-08 में 16.24 की औसत से 78 विकेट हासिल किए थे। उनके विकेटों की कुल संख्या बढ़कर 67 हो गई है। अश्विन स्टेन के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से महज 11 विकेट पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब विश्व रिकॉर्ड निशाने पर
4 of 5
अश्विन
- फोटो : getty
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पुणे टेस्ट के बाद तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। इस लिहाज से अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे अथवा तीसरे टेस्ट मैच में स्टेन के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर देंगे। जिसे तोड़कर अन्य गेंदबाजों के लिए चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, अब विश्व रिकॉर्ड निशाने पर
5 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
अश्विन ने इस बार घरेलू सत्र की शुरुआत से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 27 विकेट और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 28 विकेट हासिल किए। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अश्विन ने 6 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में वह 6 विकेट हासिल कर चुके हैं। अभी भी ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरने बाकी हैं। इसके बाद बाकी बचे तीन टेस्ट की 6 पारियों में अश्विन के पास विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने और उसे बेहतर करने का शानदार मौका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।