सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

INDvWI: इतिहास रचने से एक विकेट दूर कुलदीप, तोड़ सकते हैंं मोहम्मद शमी का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Dec 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Kuldeep Yadav Can become quickest indian bowler to take 100 odi wickets in 3rd ODI
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैच की वन-डे सीरीज का आखिरी मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। कुलदीप ने मेहमान टीम के खिलाफ विजाग वन-डे में शानदार हैट्रिक ली थी। वह एकदिवसीय क्रिकेट में दो बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

Trending Videos
INDvWI Kuldeep Yadav Can become quickest indian bowler to take 100 odi wickets in 3rd ODI
कुलदीप यादव - फोटो : ट्विटर

वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वन-डे में एक विकेट और हासिल करते ही कुलदीप एकदिवसीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले 22वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। कुलदीप ने 54 वन-डे मैचों में अब तक 99 विकेट चटकाए हैं। चाइनामैन अगर अपने 100 विकेट पूरे कर लेते हैं तो वह वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI Kuldeep Yadav Can become quickest indian bowler to take 100 odi wickets in 3rd ODI
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 58 वन-डे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। कुलदीप साथ ही 100 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले वन-डे में भारत के सबसे सफल स्पिनर हैं। कुंबले ने 269 मैचों में 334 विकेट चटकाए हैं। 

INDvWI Kuldeep Yadav Can become quickest indian bowler to take 100 odi wickets in 3rd ODI
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कुलदीप यादव ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में हैट्रिक ली थी। उनके नाम वन-डे क्रिकेट में दो हैट्रिक दर्ज है। इससे पहले उन्होंने 21 सितंबर 2017 को कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक चटकाई थी। कटक में विंडीज के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला निर्णायक है। दोनों ही टीम एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed