भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला केरल के तिरुवंतपुरम के ग्रीन फिल्ड मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया तीन मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 9 और विंडीज ने पांच मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था। मगर वेस्टइंडीज की कमान अब किरोन पोलार्ड के हाथों में है। उनसे कैरेबियाई टीम को काफी उम्मीदें हैं। विराट सेना इस दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, इसके लिए कोहली एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट विंडीज के खिलाफ किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते है।
INDvWI: दूसरे टी-20 में विंडीज को धूल चटाने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
शिखर धवन के चोटिल होकर बाहर होने के बाद रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका पहले मैच में केएल राहुल ने निभाई थी। दूसरे मैच में भी यही जोड़ी टीम की ओपनिंग की कमान संभालेगी। रोहित पहले मैच में लय में नहीं दिखे, लेकिन राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से पारी की शुरुआत करेगी।
मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर की भूमिका खुद कप्तान विराट कोहली निभाएंगे। जबकि नंबर चार पर श्रेयर अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं। कोहली ने पहले टी़-20 मैच में 50 गेंदों पर जबरदस्त 94 रन की पारी खेली और टीम को विजयी बनाया। वहीं युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरे मुकाबले में टीम को उनसे उम्मीद होगी कि वह एक बेहतरीन पारी खेल टीम में योगदान दें।
विकेटकीपर
इस सीरीज के लिए टीम में ऋषभ पंत और संजू सैमसन दो विकेटकीपर शामिल हैं। पहले मुकाबले में पंत का बल्ला एक बार फिर से कुछ खास करने में नाकाम रहा। दूसरे मुकाबले में सैमसन को मौका मिल सकता है।
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दूबे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन विंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में वह अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। उनके साथ रवींद्र जडेजा दूसरे ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे।