{"_id":"58fbf83d4f1c1b8f338b5aad","slug":"ipl-10-rohit-sharma-become-most-successful-captain-of-ipl-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड
Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
नवीन चौहान
नवीन चौहान
Updated Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के दसवें सीजन में अपने बल्ले से भले ही कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई सफलता की नई ईबारत लिख रही है। इस सीजन में अब तक खेले सात मैचों में से 6 में मुंबई को लगातार जीत हासिल हुई हैं इसकी वजह से रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड
2 of 5
रोहित शर्मा
आईपीएल में रोहित ने अब तक 65 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 40 में उन्हे जीत और 25 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में मुंबई की जीत का प्रतिशत 61.53 है। यह आईपीएल में 20 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों में सबसे अच्छा जीत प्रतिशत है।
IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड
3 of 5
Sachin Tendulkar
इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन ने 51 मैचों में मुंबई की कमान संभाली थी। जिनमें से 30 में मुंबई को जीत और 21 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 58.82 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड
4 of 5
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल के पहले 9 सीजन धोनी बतौर कप्तान खेले। दसवें सीजन में वह पहली बार बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में 143 में से 83 मैचों में जीत हासिल की जबकि 59 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। धोनी का जीत प्रतिशत 58.45 रहा। मैचों की संख्या के हिसाब से वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने और सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान भी हैं।
विज्ञापन
IPL 10: रोहित ने धोनी, सचिन, गंभीर को पीछे छोड़, बनाया नया रिकॉर्ड
5 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL
कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल में अब तक 113 मैचों में कप्तानी की है। गंभीर ने बतौर कप्तान 65 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 47 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनकी जीत का प्रतिशत 57.96 है। सबसे ज्यादा संख्या में मैच जीतने और हारने के मामले में वह धोनी के बाद दूसरे पायदान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।