फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता के खिलाफ विराट करेंगे टीम में बड़ा बदलाव! ऐसी हो सकती है बैंगलोर की प्लेइंग XI

Fri, 05 Apr 2019 02:05 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against Kolkata Knight Riders
virat kohli rcb - फोटो : file photo

विराट कोहली की अगुआई में बैंगलोर की टीम जब शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें पहली जीत पर होगी। इंडियन टी-20 लीग सीजन 12 में लगातार चार हार झेल चुकी बैंगलोर की टीम से ये उम्मीद नहीं थी। अगर टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहा तो भगवान ही मालिक। वैसे भी बैंगलोर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पहले ही टूट गया है। 



इस लीग के शुरू होने से पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विराट की अगुआई में बैंगलोर टीम की शुरुआत इतनी निराशाजन होगी। पहली जीत की तलाश में जुटी बैंगलोर की टीम शुक्रवार को कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में कई बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर बैंगलोर कोलकाता को मात देने उतरेगी?

IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against Kolkata Knight Riders
parthiv patel - फोटो : file photo

ओपनर्स
बल्लेबाजी का पतन बैंगलोर के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पार्थिव पटेल के साथ मार्कस स्टोइनिस ओपनिंग कर सकते हैं। इससे पहले पटेल के साथ विराट खुद ओपनिंग करते थे, लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि आज में मुकाबले में विराट ओपनिंग नहीं करेंगे। पार्थिव पटेल अभी तक केवल 20 से अधिक औसत से रन बना सके हैं। 

IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against Kolkata Knight Riders
विराट कोहली - फोटो : Social media

मिडिल ऑर्डर
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और अक्षदीप नाथ मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान कोहली अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है। वह चार मैचों में 20 रन से भी कम औसत से रन बना पाए हैं। वहीं, डीविलियर्स भी 20 से अधिक औसत से रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against Kolkata Knight Riders
मोइन अली - फोटो : pl

ऑलराउंडर्स
मोइन अली और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर्स की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैचों में मोइन अली का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक कुछ खास नहीं रहा।

विज्ञापन
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore Predicted Playing XI against Kolkata Knight Riders
chahal - फोटो : File photo

गेंदबाजी
गेंदबाजी में भी बेंगलोर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। युजवेंद्र चहल को छोड़कर बेंगलोर के अन्य गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए और उन्हें अपेक्षित सफलताएं भी नहीं मिली हैं। नाथन कोल्टर नाइल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी की मोर्चा संभाल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed