फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 18 खिलाड़ियों के लौटते ही सूना हो जाएगा IPL का रोमांच, चमक पड़ जाएगी फीकी

Mon, 29 Apr 2019 02:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 29 Apr 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: These foreign players are returning back home for icc world cup 2019 
ipl

विदेशी खिलाड़ियों के वापस चले जाने से IPL के 12वें सीजन की चमक इस बार फीकी पड़ जाएगी। दरअसल, 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप के कारण सभी टीमों के कुछ मुख्य खिलाड़ी टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। प्लेऑफ से ठीक पहले इन खिलाड़ियों का स्वदेश लौटना टीम को नुकसान में डाल सकता है। आइए जानते हैं वो टीम और उनके खिलाड़ी...


 

IPL 2019: These foreign players are returning back home for icc world cup 2019 
चेन्नई

चेन्नई
अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही गत विजेता चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और स्पिनर इमरान ताहिर के न रहने से टीम पर असर पड़ेगा। दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हैं। 

 

IPL 2019: These foreign players are returning back home for icc world cup 2019 
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti

दिल्ली
इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा (अब तक 23 विकेट) के लौटने से गेंदाबाजी लाइनअप पर काफी असर पड़ेगा। दिल्ली अंक तालिका में 14 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा दिल्ली की तरफ से 23 विकेट ले चुके हैं जो टूर्नामेंट में अब तक किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: These foreign players are returning back home for icc world cup 2019 
मुंबई बनाम हैदराबाद

मुंबई
टीम अपने चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी के बिना कमजोर हो जाएगी। इनमें सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (दक्षिण अफ्रीका), तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), जेसन बेहरनडोर्फ (ऑस्ट्रेलिया) और अल्जारी जोसफ (वेस्टइंडीज) की गैरमौजूदगी से टीम को नुकसान होगा। अल्जारी इंजरी के कारण बाहर हुए। मलिंगा सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2019: These foreign players are returning back home for icc world cup 2019 
हैदराबाद की टीम

हैदराबाद 
टीम की सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) और जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) मौजूदा टूर्नमेंट की सबसे सुपरहिट जोड़ी है। इनके लौटने से टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed