Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2020 eliminator: Virat Kohli failed in opening batting against sunrisers hyderabad, know how is the record as an opener
{"_id":"5fa6138d53901044a70fc6e2","slug":"ipl-2020-eliminator-virat-kohli-failed-in-opening-batting-against-sunrisers-hyderabad-know-how-is-the-record-as-an-opener","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलिमिनेटर मुकाबले में ओपनिंग में फेल हुए विराट, इससे पहले बतौर ओपनर जानें कैसा है रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलिमिनेटर मुकाबले में ओपनिंग में फेल हुए विराट, इससे पहले बतौर ओपनर जानें कैसा है रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना फिर से अधूरा रह गया। शुक्रवार को अबू धाबी में खेले गए अहम एलिमिनेटर मुकाबले में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उधर आरसीबी की हार के बाद विराट कोहली के एक फैसले पर लोगों ने सवाल उठाया।
2 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : Social Media
दरअसल टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में फॉर्म में रहे कप्तान विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ मुकाबलों में नहीं चला। उनकी टीम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और आखिरी के पांच मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी। इसे बदलने के लिए विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ा फैसला किया और इस सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और वे सात गेंदों में महज छह रन बनाकर दूसरे ही ओवर में होल्डर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
3 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : PTI
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले आरसीबी की तरफ से आरोन फिंच और जोस फिलीप ने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी। हालांकि फिंच कुछ मैचों को छोड़कर अधिकतर मुकाबले में फेल रहे। वहीं फिलीप भी कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
वैसे बात करें विराट कोहली के सलामी बल्लेबाजी की तो यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने आईपीएल में ओपनिंग बल्लेबाजी की है। उन्होंने इससे पहले 60 पारियों में सलामी बल्लेबाजी की और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा। विराट ने 48.83 की औसत और 140.39 के स्ट्राइक रेट से 2339 रन बनाए हैं। कोहली ने बतौर ओपनर आईपीएल में पांच शतक और 15 अर्धशतक भी जड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter@IPL
विराट ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले से पहले 14 पारियों में 46.00 की औसत और 122.02 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 11 छक्के जड़े थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।