{"_id":"5f59c4c06676af4449195810","slug":"ipl-2020-how-csk-can-lift-his-fourth-title-shane-watson-explains-teams-power","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेन्नई सुपरकिंग्स क्यों जीत सकती है चौथा खिताब, शेन वॉटसन ने बताई CSK की असल ताकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई सुपरकिंग्स क्यों जीत सकती है चौथा खिताब, शेन वॉटसन ने बताई CSK की असल ताकत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शेन वॉटसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल से कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। जिस वजह से टीम को अधिक दिनों तक पृथकवास पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया। इन सबके बावजूद अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि सीएसके अपने क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी सीजन में जीत दर्ज करेगी।
2 of 4
शेन वॉटसन
- फोटो : ipl
वॉटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, 'एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है।' हाशमी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हैं। वॉटसन पीएसएल में इस टीम की तरफ से खेलते हैं।
3 of 4
शेन वॉटसन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा, 'इसलिए मेरा मानना है कि हमारी जीत की अच्छी संभावना है क्योंकि हमारे पास बहुत अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी है। हमारे पास कम गलतियां करते हुए जल्द से जल्द लय हासिल करने के अधिक मौके होंगे। वॉटसन ने पिछले सत्र के उतार-चढ़ाव वाले दौर में उनका साथ देने के लिए चेन्नई के टीम प्रबंधन की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शेन वॉटसन
39 वर्षीय वॉटसन ने कहा कि, 'मेरे लिए 2018 का सत्र अच्छा रहा। यह केवल फाइनल (जिसमें उन्होंने मैच विजेता शतक जड़ा था) तक सीमित नहीं है, लेकिन पिछले साल सीएसके ने पूरी तरह से मेरा साथ दिया। उन्हें विश्वास था कि मैं जल्द अच्छी पारी खेलूंगा और वे मेरा साथ देते रहे। केवल विश्वस्तरीय नेतृत्व इस तरह से भरोसा बनाए रखता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।