सब्सक्राइब करें

PHOTOS में IPL: मैच के दौरान अंपायरों से भिड़ गए विराट कोहली, फिर हरभजन ने बैंगलोर के कप्तान को गले से लगाया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 Oct 2021 05:56 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021 Eliminator RCB vs KKR Match action in photos, Kolkata knight riders defeated Royal Challengers Bangalore
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। केकेआर की टीम जीत के साथ जहां दूसरे क्वालीफ़ायर के क्वालीफाई कर गई वहीं आरसीबी का पहला खिताब जीतने का सपना फिर टूट गया। 

Trending Videos
IPL 2021 Eliminator RCB vs KKR Match action in photos, Kolkata knight riders defeated Royal Challengers Bangalore
विराट कोहली - फोटो : PTI

शारजाह में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर तुरंत ही बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। हालांकि फ़र्ग्युसन ने पडिक्कल की गिल्ली उड़ाकर आरसीबी को पहला झटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 Eliminator RCB vs KKR Match action in photos, Kolkata knight riders defeated Royal Challengers Bangalore
सुनील नरेन - फोटो : twitter@IPL

पडिक्कल के आउट होने के बाद आरसीबी की रनों की रफ्तार भी धीमी होती गई। इसी बीच सुनील नरेन को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने आते ही सबसे पहले पिछले मैच के हीरो रहे श्रीकर भरत को आउट किया। भरत ने बेहद खराब बल्लेबाजी की और 16 गेंदों में 9 रन बनाए। 

IPL 2021 Eliminator RCB vs KKR Match action in photos, Kolkata knight riders defeated Royal Challengers Bangalore
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL

इससे पहले कि टीम इन दोनों झटकों से उबर पाती सुनील नरेन ने एक के बाद एक आरसीबी के सभी धुरंधरों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने भरत के बाद विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और फिर ग्लेन मैक्सवेल को भी पवेलियन भेज दिया। विकेट गिराने के साथ-साथ सुनील नरेन ने वरुण चक्रवर्ती के साथ मिलकर रनों पर भी लगाम लगाए रखा। 

विज्ञापन
IPL 2021 Eliminator RCB vs KKR Match action in photos, Kolkata knight riders defeated Royal Challengers Bangalore
विराट कोहली - फोटो : twitter@IPL

शुरू के 31 गेंदों 49 रन जोड़ने वाली आरसीबी ने अगले 69 गेंदों में सिर्फ 63 रन बटोरे और अपने पांच प्रमुख विकेट गंवा दिए। बैंगलोर ने जैसे-तैसे 138 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और कोलकाता को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed