सब्सक्राइब करें

दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन, दिखा अद्भुत नजारा, रेलवे ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
dudhsagar waterfall wonderful view was seen by indian railway video is going viral on social media
दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन - फोटो : railminindia इंस्टाग्राम

भारत में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। ऊंचे पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत झरने किसी का मन मोह सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत झरने हैं जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इन्हीं खूबसूरत झरनों में शामिल है गोवा में 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित दूधसागर झरना। यह भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। इस झरने से बहता पानी दूध की तरह सफेद दिखता है। इसलिए इस झरने का नाम दूधसागर रखा गया है। 

दूधसागर झरने के पास से गुजरती हुई एक ट्रेन का वीडियो सामने आया है जिसमें प्रकृति और रेल यात्रा का एक अद्भुद नजारा दिख रहा है। इस वीडियो को रेल मंत्रालय की तरफ से शेयर किया गया है। रेलवे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पश्चिमी घाट में स्थित दूधसागर स्वर्ग है। गोवा और बेंगलुरु को जोड़ने वाली रेल लाइन से इस नजारे को देखा जा सकता है। 

Trending Videos
dudhsagar waterfall wonderful view was seen by indian railway video is going viral on social media
दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन - फोटो : railminindia इंस्टाग्राम

मंत्रालय की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा कि झरने से मंडोवी नदी का पानी गिर रहा है जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है। वीडियो में दूधसागर झरने में दूध की तरह सफेद पानी तेजी से गिरता दिख रहा है। मानसून के दौरान झरने में पानी का बहाव तेज हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dudhsagar waterfall wonderful view was seen by indian railway video is going viral on social media
दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन - फोटो : railminindia इंस्टाग्राम

मंडोवी नदी के पश्चिमी घाटों से पणजी तक जाते समय बीच में दूधसागर जलप्रपात पड़ता है। यह खूबसूरत झरना भगवान महावीर सेंचुरी और मोलम नेशनल पार्क में स्थित है। मंडोवी नदी कर्नाटक के बेलगावी से निकलती है और गोवा की राजधानी पणजी होते हुए अरब सागर में जाकर मिल जाती है। दूधसागर झरना भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपात में शामिल है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर है।

देखें वीडियो....
 
View this post on Instagram

A post shared by Ministry of Railways (@railminindia)

dudhsagar waterfall wonderful view was seen by indian railway video is going viral on social media
दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन - फोटो : railminindia इंस्टाग्राम

इससे पहले भी रेलवे ने दूधसागर वाटरफॉल का वीडियो शेयर किया था। उस समय भारी बारिश की वजह से दूधसागर वाटरफॉल पर ट्रेन को रोक दिया गया था। रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए वीडियो में दिख रहा था कि मंडोवी नदी पर वाटरफॉल से बड़ी मात्रा में पानी गिर रहा था और जैसे लगा रहा था कि चारों तरफ धुंआ ही धुंआ है। रेलवे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो बेहद खूबसूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed