सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Car decorated with pink balloons birth of a baby girl in a unique way viral video

Viral Video: गुलाबी गुब्बारों से सजी कार, अनोखे अंदाज में दिखी बेटी के जन्म की खुशी, लोगों ने लुटाया प्यार

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजी एक कार सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है, जिसके पीछे बड़े अक्षरों में जो लिखा होता है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

Car decorated with pink balloons birth of a baby girl in a unique way viral video
सड़क पर चलती गुलाबी गुब्बारों से सजी कार - फोटो : @dilmantra
विज्ञापन

विस्तार

Pink Balloons Car Celebration Baby Girl Viral Video: बेटी का जन्म घर में लक्ष्मी के आगमन जैसा होता है, जो अपार खुशी, आशीर्वाद और सौभाग्य लेकर आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार अपनी नवजात बेटी के जन्म की खुशी अनोखे अंदाज में मनाता नजर आता है। जिसमें गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजी एक कार सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है, जिसके पीछे बड़े अक्षरों में जो लिखा होता है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

Trending Videos


Viral Video: गंगा नदी में फंसा कुत्ता, तभी नाव वाले ने दिखाई ऐसी इंसानियत, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कार को गुलाबी रंग के गुब्बारों से खूबसूरती से सजाया गया है। जिसके पीछे बड़े अक्षरों में लिखा है- 'बेटी हुई है'। सड़कों पर दौड़ रही इस कार को देखकर कुछ लोग हैरान होने के साथ-साथ खुश भी हो रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग रुक-रुक इसे देख मुस्कुरा रहे हैं, तो कुछ लोग अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dilmantra (@dilmantra)


बेटी होने की खुशी का यह वीडियो सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि ऐसा संदेश है, जो समाज को यह दिखाता है कि बेटी का जन्म होना भी उतना ही खास और खुशी का मौका है, जितना एक बेटे का जन्म होना। मान्यता है कि, जिनके आंगन में क्षमा, करुणा और ममता होती है, उन्हीं के घर बेटियां जन्म लेती हैं। बेटी का जन्म एक उत्सव है, जो यह साबित करता है कि बेटियां कोई बोझ नहीं वरदान हैं।

Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: बीच सड़क पलटा सब्जी का ठेला, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखें हो गई नम, दिल छू लेगा वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, बेबी गर्ल सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स दिल पिघला देता है! एक स्वस्थ वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नवजात बच्ची के खुशी का जश्न दिखाया जा रहा है। गुलाबी गुब्बारों से सजी एक कार सड़कों पर चलती है, जिसमें लगा एक बड़ा पोस्टर गर्व से कह रहा है 'बेटी हुई है'। दिल को छूने वाले भाव ने ऑनलाइन दिल जीत लिया है, लोगों ने एक बच्ची के सुंदर उत्सव की प्रशंसा की और हर जगह सकारात्मकता फैला दी है। 


दिल छू लेने वाला ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, बेटियों को लेकर सोच बदल रही है, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसे ही जश्न हर घर में होना चाहिए। तो वहीं कई यूजर्स ने इस पहल की तारीफ की है। उनका कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे कदम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed