{"_id":"69d4bd99bd504a1ebd066585","slug":"us-iran-war-pakistan-oil-crisis-markets-malls-to-close-at-8pm-across-country-to-conserve-energy-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US-Iran War: रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? इस खबर ने पाकिस्तानियों की उड़ा दी नींद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
US-Iran War: रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? इस खबर ने पाकिस्तानियों की उड़ा दी नींद
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
US-Iran War: अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने एक ऐसा आदेश दिया है, जिससे लोगों में गुस्सा भड़ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : @IANS
विज्ञापन
विस्तार
Viral News: अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका है। मध्य-पूर्व के लिए आज का दिन बेहद अहम है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को भयानक हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान 48 घंटे में होर्मुज नहीं खोलता है, तो अमेरिका भारी तबाही मचाएगा और ईरान को नर्क बना देगा। ट्रंप की 48 घंटे वाले धमकी के कुछ ही घंटे बचे हैं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पहले से ही आर्थिक की तंगी की मार झेल पाकिस्तान की इस युद्ध से हालत खराब हो गई है।
Trending Videos
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार की नीतियों से पहले ही लोगों के बीच गुस्सा है। सीमा पर अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान का तनाव बना हुआ है। अब मध्य-पूर्व में चल रहे इस युद्ध ने पड़ोसी देश को ऐसे प्रभावित किया है कि वहां तेल के कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई की आग ऐसी लगी है, लोग सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार के आदेश से लोगों में गुस्सा
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने आदेश दिया है कि 7 अप्रैल से देश के अधिकतर इलाकों में बाजार और शॉपिंग मॉल को रात 8 बजे बंद कर दिए जाएं। इसका मतलब है कि लोग रात आठ बजे तक अपने घर पहुंच जाएं।
Viral Video: गुलाबी गुब्बारों से सजी कार, अनोखे अंदाज में दिखी बेटी के जन्म की खुशी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
पाकिस्तान की सरकार ने तेल और गैस बचाने के नाम पर यह निर्णय लिया है। मध्य-पूर्व में चल रहे संकट की वजह से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में आग लगी हुई है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ने भी इसकी पुष्टि की है।
पाकिस्तानी में आसमान छू रही हैं तेल की कीमतें
पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 458.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक हो गई है। हालांकि, लोगों की नाराजगी के बाद पाकिस्तानी सरकार ने अब पेट्रोल की कीमत 378 रुपये प्रति लीटर कर दी है।
Viral Video: गंगा नदी में फंसा कुत्ता, तभी नाव वाले ने दिखाई ऐसी इंसानियत, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि सरकार हमारे साथ राहत के नाम पर मजाक कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पड़ोसी देश में पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि आटा और बिजली-पानी भी किल्लत है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है।