सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Stray dog stuck in ganga river rescued by raft operator video goes viral on social media

Viral Video: गंगा नदी में फंसा कुत्ता, तभी नाव वाले ने दिखाई ऐसी इंसानियत, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 07 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक आवारा कुत्ता जो गंगा नदी में फंस जाता है, बाहर निकलने का रास्ता खोज रहा होता है। तभी एक नाव चलाने वाला शख्स उसकी उस वक्त मदद करता है, जब वह उम्मीद खो चुका होता है। 

Stray dog stuck in ganga river rescued by raft operator video goes viral on social media
गंगा नदी में फंसे कुत्ते का नाव वाले ने किया रेस्क्यू - फोटो : @saveastray.noida
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Dog Rescue In Ganga River Viral Video: कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। इंसानों और कुत्तों के बीच का रिश्ता काफी गहरा, अनोखा और काफी ज्यादा मजबूत होता है। यह रिश्ता वफादारी, निस्वार्थ प्रेम और विश्वास पर आधारित होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुत्ते और इंसानों से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आवारा कुत्ता जो गंगा नदी में फंस जाता है, बाहर निकलने का रास्ता खोज रहा होता है। तभी एक नाव चलाने वाला शख्स उसकी उस वक्त मदद करता है, जब वह उम्मीद खो चुका होता है। 

Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गंगा का जल स्तर बढ़ने के चलते एक कुत्ता नदी के बीचोबीच फंस जाता है, उसके अगल-बगल सिर्फ पानी ही होता है। वह इधर-उधर कूदते हुए काफी असहाय महसूस कर रहा होता है। मगर जब वह कुत्ता नदी से निकलने की उम्मीद छोड़ देता है। तभी एक नाव चलाने वाला शख्स उसकी मदद करने आता है। शख्स की नाव में पहले से लोग मौजूद होते हैं। फिर भी वह वहां पहुंच कर कुत्ते को पकड़कर नाव पर बैठाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Save A Stray (@saveastray.noida)


कुत्ते का रेस्क्यू करने के बाद नाव वाला उसे किनारे पर छोड़कर आता है। जिसे बाद में ‘कर्मा एनिमल ट्रस्ट’ वाले चेक करते हैं। बता दें कि दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अबतक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।  


कुत्ते और इंसान की खूबसूरत बॉन्डिंग वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, गंगा में अचानक वाटर लेवल बढ़ने से एक मासूम जान उसमें फंस गई, वह असहाय होकर जीवन-मरण के संघर्ष में उलझा हुआ था। उस भयावह पल में, जब उम्मीद लगभग मिटती जा रही थी, एक दयालु नाव वाले ने आगे बढ़कर उसे सुरक्षित बचा लिया।

Viral Video: बीच सड़क पलटा सब्जी का ठेला, फिर जो हुआ उसे देख लोगों की आंखें हो गई नम, दिल छू लेगा वीडियो


Viral Video: फ्लाइट में बना यादगार पल, कैप्टन श्रुति ने नानी के लिए की स्पेशल अनाउंसमेंट, देखें वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- कुत्ता पीछे मुड़कर आपको शुक्रिया कह रहा है। तो वहीं कई यूजर्स दरियादिली दिखाने वाले नावक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही जीव के प्रति दया दिखाने के लिए हर उस इंसान का शुक्रिया कर रहे हैं। जो जीव को जीव की तरह समझता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed