सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   foreign woman bihari accent selling samosa london viral video

Viral: लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- हम भी आ रहे हैं

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक विदेशी बिहारी स्टाइल में महिला समोसा बेच रही है। महिला का भोजपुरी बोलने अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

foreign woman bihari accent selling samosa london viral video
लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार का समोसा बेचने वाली एक विदेशी महिला वायरल हो रही है। यह वायरल वीडियो ब्रिटेन के शहर लंदन का है। यहां पर बिहारी समोसा वाले के साथ जुड़ी हुई है और समोसा बेचने का काम कर रही है। विदेशी महिला भोजपुरी भाषा में ही रील्स बना-बना कर अपनी दुकान का प्रचार कर रही है। भोजपुरी में बात करने वाली विदेशी महिला को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

Trending Videos


लंदन की सड़कों पर महिला ठेठ भोजपुरी बोलकर समोसा बेच रही है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गोरी महिला समोसा बेचने के हर दिन नए-नए तरीके बताती है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपना नाम गोरिया देवी रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो बिहारी समोसा वाले की दुकान में समोसा तलते हुए और बेचते दिख रही है। वीडियो में खुद को एक बिहारी लड़की बताती है और वह कहती है कि गोरे रंग पर मत जाना, दिल से मैं एक बिहारी हूं। 

View this post on Instagram

A post shared by Bihari Samosa UK (@biharisamosa.uk)




Trending: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द

वीडियो में वह भोजपुरी में पंच लाइन बोलती है और समोसा बेचते नजर आती है। विदेशी महिला बिहारी समोसे वाले की नकल ही करती है। लंदन में बिहारी समोसा वाला अपने अंदाज के कारण काफी प्रसिद्ध है। उसके इसी अलग अंदाज को विदेशी साथी भी इस्तेमाल कर रही है। 

US-Iran War: रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान में क्या होने वाला है? इस खबर ने पाकिस्तानियों की उड़ा दी नींद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर विदेशी महिला अपना वीडियो शेयर करती रहती है। इन वीडियो पर डिस्क्रिप्शन में बिहारी समोसा वाले के दो दुकानों का पता भी है। विदेशी महिला के बिहारी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लंदन में समोसा बेचने वाली महिला के भारत में भी काफी लोग फैन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed