सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Langur started eating soap as food bengali mother give aloo funny video goes viral on social media

Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 09 Apr 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक लंगूर साबुन खाता नजर आता है, तभी एक बंगाली महिला उसे डांटकर साबुन छुड़वा कर उसके बदले में आलू दे देती है। महिला का एक जानवर को भी अपने बच्चे की तरह डांटना और समझाना  लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Langur started eating soap as food bengali mother give aloo funny video goes viral on social media
साबुन खाते लंगूर को महिला ने दिया आलू - फोटो : @the_ultimateboss_pritam119
विज्ञापन

विस्तार

Bengali Mother Langur Soap Viral Video: विश्व में बंदरों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें एक लंगूर प्रजाति भी होती है। अन्य बंदरों की तुलना में लंगूर अधिक विशाल, पुष्ट एवं शक्तिशाली होते हैं। अधिक लंबी पूंछ के कारण ही इन्हें लंगूर संज्ञा दी गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लंगूर से जुड़ा एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें जिसमें एक बंगाली महिला और एक शरारती लंगूर के बीच की अनोखी बातचीत देखने को मिलती है।

Trending Videos


वीडियो की शुरुआत एक लंगूर से होती है, जो गलती से साबुन की टिकिया को खाना समझकर उसे खाने की कोशिश करता है। लगूंर बड़े आराम से साबुन को मुंह में डालने लगता है, मानो जैसे वह कोई खाने की चीज हो। आस-पास खड़े लोगों में से कोई व्यक्ति उसे समझाने की कोशिश भी करता है कि भाई ये साबुन है, लेकिन लंगूर किसी की भी न सुन अपनी हरकत जारी रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल


लेकिन तभी अचानक एक महिला वहां आकर लगूंर से घबराने की बजाए उस स्थिति को शांत और समझदारी से संभालने लगती है। उसके हाथ में एक आलू होता है, जिसे वह लंगूर के पास ले जाकर डांटते हुए प्यार से समझाते हुए आलू पकड़ाने की कोशिश करती है और तभी लंगूर साबुन छोड़ महिला के हाथ से आलू ले लेता है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by P Pritam (CHOPSI🤣) (@the_ultimateboss_pritam119)


वीडियो की एक खास बात ने लोगों का दिल छू लिया है, जिसमें  महिला का एक जानवर को भी अपने बच्चे की तरह समझाना और डांटना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक डिजिटल क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मां हमेशा मां होती है। 

Viral Video: आधी रात को कैब न मिलने पर रैपिडो ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है


Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग

लंगूर और बंगाली महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मां की ममता हर जगह एक जैसी होती है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। तो वहीं कई यूजर्स इसे बहुत फनी तो कुछ इसे दिल छू लेने वाला पल कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed