Viral Video: बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले, लोग बोले- इंसानियत आज भी जिंदा है
Viral Video: वीडियो में ग्रीनमैन के नाम से मशहूर नरपत सिंह राजपुरोहित ने बेजुबान पक्षियों को लेकर एक खूबसूरत पहल की, जिसने इंटरनेट पर यूजर्स का दिल जीत लिया है।
विस्तार
Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल
वीडियो में नरपत, मंदिरों या सड़क किनारे फेंके गए बेकार नारियल के खोल इकट्ठा करते नजर आते हैं। इसके बाद वे बड़ी ही बारीकी से इन नारियलों में छेद कर उसमें रस्सी पिरोकर उन्हें पेड़ों पर टांग देते हैं। देखते ही देखते ये बेकार नारियल गौरैया और अन्य छोटे पक्षियों के लिए एक मजबूत और शानदार घर में बदल जाता है। जो सर्दियों में इन्हें हवा और ठंड से और गर्मियों में आरामदायक तापमान बनाए रखता है।
A post shared by Narpat Singh Rajpurohit 🇮🇳 (@greenman_narpat_singh_)
बता दें कि नारियल का खोल प्राकृतिक रूप से एक बेहतरीन इंसुलेटर है। यह बाहर की गर्मी को अंदर नहीं आने देता और घोंसला एकदम ठंडा रहता है। ये घोंसले आंधी-तूफान में आसानी से टूटते नहीं हैं और पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होते हैं।
वीडियो को बाड़मेर के 'ग्रीनमैन' नरपत सिंह राजपुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम @greenman_narpat_singh_ नाम के अकाउंट से 6 अप्रैल 2026 को शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा है- कचरे से बसेरा, गौरैया पक्षियों के लिए हमारा प्रयास। बता दें कि महज कुछ ही दिनों में इस वीडियो को 55 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 79 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बेजुबान पक्षियों को लेकर एक खूबसूरत पहल के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इंसानियत आज भी जिंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी अपने शहर में बालकनी में इसे जरूर ट्राई करूंगा।