{"_id":"69d739731b1c01e7d4014743","slug":"nitish-kumar-news-cm-nitish-visits-delhi-will-take-oath-in-rajya-sabha-on-april-10-jdu-meeting-bihar-news-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जा रहे दिल्ली, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जा रहे दिल्ली, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का एलान कर देंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा अंतिम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
20 साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दोपहर 3:40 बजे वह दिल्ली रवाना होंगे। 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सीएम नीतीश कुमार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि 10 अप्रैल को बिहार से केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही शपथ लेंगे। इनके अलावा बिहार से निर्वाचित हुए नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार खरमास बाद शपथ लेंगे। चर्चा है कि 16 अप्रैल को यह चारों नेता शपथ लें।
Trending Videos
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि आज सीएम दिल्ली जा रहे हैं। उनका दिल्ली जाना किसी को अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन, राज्यसभा जाने की इच्छा उन्होंने ही जताई है। वह हर काम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज दिल्ली में क्या करेंगे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने से पहले जनता दल यूनाईटेड के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहले से दिल्ली में मौजूद हैं। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जदयू की भूमिका, मंत्री और डिप्टी सीएम के पद पर विचार विमर्श किया जाएगा। निशांत कुमार की क्या भूमिका होगी? इस पर भी चर्चा की जाएगी।
पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात करेंगे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलकात करेंगे। उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी रहेंगे। बिहार में नई एनडीए सरकार के प्रारूप को लेकर सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर सकते हैं। नई सरकार का मंत्रिमंडल कैसा रहेगा? कौन रिपीट होंगे? किस नए चेहरे को मौका दिया जाएगा? इस पर सीएम नीतीश कुमार अपनी राय रखेंगे।