Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और एक से दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील है।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं
वहीं पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं।
अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों तक स्थिर रहने के आसार हैं, जिसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
Bihar: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?
जमुई समेत कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई
बिहार में पिछले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जमुई समेत कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस से 25.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम 19.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.