{"_id":"62039295347b747ad0584736","slug":"ipl-2022-mega-auction-lucknow-super-giants-teams-players-list-bhuvneshwar-kumar-and-suresh-raina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: मेगा ऑक्शन में यूपी के इन तीन दिग्गजों को खरीदना चाहेगी लखनऊ की टीम, जानें सभी के बारे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: मेगा ऑक्शन में यूपी के इन तीन दिग्गजों को खरीदना चाहेगी लखनऊ की टीम, जानें सभी के बारे में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:02 PM IST
सार
मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम उत्तर प्रदेश के तीन बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। लखनऊ नीलामी में भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और सुरैश रैना पर बड़ा दांव लगाना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजायंट्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हो रहा है। इस मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। उत्तर प्रदेश के तीन खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम की नजरों में होंगे। लखनऊ नीलामी में भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और सुरैश रैना पर दांव लगाना चाहेगी। ये तीनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेले हैं। मेगा ऑक्शन में कई टीमें इन तीनों खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेंगी। ऐसे में लखनऊ बड़ी कीमत देकर सभी खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
1. भुवनेश्वर कुमार
2 of 4
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार एक समय पर टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन फिलहाल वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चोट से वापसी के बाद भुवनेश्वर कुमार की गति में काफी कमी आई है। इसके साथ ही स्विंग भी गायब हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भुवनेश्वर बिल्कुल प्रभावी नहीं साबित हुए थे। अब उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन लखनऊ की टीम उन पर दांव लगा सकती है। भुवनेश्वर बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं और कभी भी लय में वापसी कर सकते हैं।
2. सुरेश रैना
3 of 4
क्रिकेट सुरेश रैना
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने लगातार कई सीजन तक आईपीएल में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। रैना पिछले कुछ सीजन से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की टीम ने भी उन्हें रिटेन नहीं किया है। पिछले सीजन में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। हालांकि, रैना टी-20 क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं और अभी भी वह लय हासिल कर सकते हैं। ऐसे में लखनऊ की टीम भी रैना पर दांव लगाना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. कुलदीप यादव
4 of 4
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप यादव ने अपने करियर की शुरुआत में काफी प्रभावित किया था और दो हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, इसके बाद उनका करियर पटरी से उतरा हुआ है। वो लंबे समय से भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है। अब कुलदीप को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलने पर वह पुरानी लय फिर से हासिल कर सकते हैं। ऐसे में कुलदीप यादव पर भी लखनऊ की टीम बड़ा दांव लगाना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।