भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हुई हैं। कई जगहें एलियंस की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। इन जगहों से जुड़ा रहस्य क्या है? इसका जवाब आज तक विज्ञान भी नहीं खोज पाया। भारत की इमारतें ना जाने कितने दशकों के इतिहास को संजोए बैठी हैं। भारत जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। आज आपको देश की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...
अजब-गजब: भारत की ऐसी रहस्यमयी जगहें, जहां विज्ञान भी हो गया फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमस बीच
गुजरात के समुद्री तट पर स्थित दमस बीच भी रहस्य से भरा हुआ है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटक इस बीच का जमकर लुत्फ उठाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बीच पर अदृश्य ताकतें रहती हैं। सूर्य के अस्त होने के बाद इस बीच पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। किसी समय यहां कब्रें हुआ करती थीं।
डी.सूजा चॉल
डी.सूजा चॉल, महिम, मुंबई में स्थित है। दावा किया जाता है कि इस चॉल के आस-पास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। वह एक रात कुएं पर पानी भरने गई थी गलती से कुएं में गिर गई और मर गई। फिलहाल अब यह कुआं बंद कर दिया गया है। लोगों का दावा है कि तब से ही उसकी आत्मा चॉल में भटक रही है।
जी.पी ब्लाक
मेरठ के इस इलाके के बारे में कई रहस्य हैं। बताया जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहनकर एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां चार लड़कों को घर में टेबल पर बीयर पीते भी देखा गया है। इन अजीबो-गरीब घटनाओं की वजह से लोगों ने अब इसके अंदर नहीं जाते हैं।