फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023 Auction: शिवम मावी से लेकर जगदीशन तक, ये पांच अनकैप्ड खिलाड़ी नीलामी में हो सकते हैं मालामाल

Fri, 23 Dec 2022 12:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Dec 2022 12:06 PM IST
सार

IPL 2023 Auction: नीलामी के लिए 405 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमें से अधिकतम 87 ही बिक सकते हैं। 10 फ्रेंचाइजियों के पास इतनी ही जगह खाली है। 

विज्ञापन
IPL 2023 Auction From Shivam Mavi to Narayan Jagadeesan five uncapped players can take big deal in the auction
शिवम मावी और नारायण जगदीशन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में होनी है। नीलामी के लिए 405 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमें से अधिकतम 87 ही बिक सकते हैं। 10 फ्रेंचाइजियों के पास इतनी ही जगह खाली है। नीलामी में बेन स्टोक्स, सैम करन और मयंक अग्रवाल जैसे  बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी। इन सबके बीच कुछ अनकैप्ड (जो अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं) क्रिकेटर भी हैं जो बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं।


हम यहां आपको उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो नीलामी में मालामाल हो सकते हैं...

शिवम मावी

IPL 2023 Auction From Shivam Mavi to Narayan Jagadeesan five uncapped players can take big deal in the auction
शिवम मावी - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पहले भी आईपीएल खेल चुके शिवम मावी 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। वह नई गेंद को स्विंग कर सकते हैं और पावरप्ले में विकेट ले सकते हैं। मावी के लिए आईपीएल अब तक यादगार नहीं रहा है। वह छह मैचों में पांच विकेट ही ले पाए थे। कोलकाता ने उन्हें 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। मावी ने हाल के दिनों में शानदार वापसी की और घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके ऊपर कई फ्रेंचाइजियां बोली लगा सकती हैं।

यश ठाकुर

IPL 2023 Auction From Shivam Mavi to Narayan Jagadeesan five uncapped players can take big deal in the auction
यश ठाकुर - फोटो : BCCI Domestic/Twitter
घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर की चर्चा आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच हो रही है। वह डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। यश ठाकुर ने 10 मैचों में 15 विकेट झटके थे। इस दौरान यश का इकोनॉमी रेट 7.17 का रहा था। 24 साल के यश कई आईपीएल टीमों में नेट गेंदबाज रहे हैं। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण जगदीशन

IPL 2023 Auction From Shivam Mavi to Narayan Jagadeesan five uncapped players can take big deal in the auction
नारायण जगदीशन - फोटो : सोशल मीडिया
स्टंप के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी के कारण नारायण जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। फ्रेंचाइजी ने उन्हें केवल 20 लाख रुपये में खरीदने के बावजूद नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। 27 वर्षीय जगदीशन ने हाल के समय में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार पांच शतक लगाए हैं। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।  उन्होंने अपने फॉर्म को रणजी ट्रॉफी में भी कायम रखा। तमिलनाडु के लिए हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 77 गेंद पर शतक लगाया था। जगदीशन पर कई टीमें बोली लगा सकती हैं।
विज्ञापन

सनवीर सिंह

IPL 2023 Auction From Shivam Mavi to Narayan Jagadeesan five uncapped players can take big deal in the auction
सनवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के ऑलराउंड सनवीर सिंह ने हाल के दिनों में घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। सनवीर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और बल्लेबाजी के दौरान छक्के-चौके भी लगाते हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन पारियों में 205.17 की स्ट्राइक रेट 119 रन बनाए थे। उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला था। सनवीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में पांच मैचों में सात विकेट लिए थे और 156 रन बनाए थे। उत्तराखंड के खिलाफ सनवीर ने 84 रन की पारी खेली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed