{"_id":"6434f98ccdbded0aa6023ccf","slug":"ipl-2023-shikhar-dhawan-in-love-again-punjab-kings-captain-wants-to-forget-everything-and-move-forward-2023-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: शिखर धवन की जिंदगी में प्यार की एंट्री! सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: शिखर धवन की जिंदगी में प्यार की एंट्री! सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:39 AM IST
सार
भारत का यह ओपनर 2021 में आयशा मुखर्जी से अलग हो गया था। शादी के नौ साल बाद धवन का तलाक हो गया था। तब से वह अकेले जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि वह फिर से एक रिश्ते में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को एक बार फिर से प्यार हो गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो लीक हो गया है। इसमें धवन ने स्वीकार किया है कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। भारत का यह ओपनर 2021 में आयशा मुखर्जी से अलग हो गया था। शादी के नौ साल बाद धवन का तलाक हो गया था। तब से वह अकेले जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि वह फिर से एक रिश्ते में हैं।
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मंगलवार (11 अप्रैल) को सुबह से ही सोशल मीडिया पर #ShikharDhawanLeakedVideo ट्रेंड होने लगा। धवन वीडियो में अपने किसी दोस्त से बात कर रहे हैं। इसमें वह यह कह रहे हैं कि उन्हें पहली नजर में एक लड़की से प्यार हो गया है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। धवन ने यह भी बताया कि वह रिश्ते से काफी खुश हैं और पुरानी चीजों को भूलकर फिर से आगे बढ़ना चाहते हैं।
3 of 4
शिखर धवन और आयशा धवन
ऐसे हुई थी शिखर और आयशा की मुलाकात
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। पहली शादी से आयशा की दो बेटियां हैं। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में धवन का शानदार प्रदर्शन जारी
शिखर धवन इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी। उनकी टीम ने तीन मैच में से अब तक दो मुकाबले जीत लिए हैं। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। धवन का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने तीन मैचों में 225 की औसत से 225 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 149.00 का है। धवन ने दो अर्धशतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।