{"_id":"6651be7c5b297544710b6fb3","slug":"ipl-2024-final-kkr-vs-srh-team-players-performance-who-not-selected-in-india-squad-t20-world-cup-stats-2024-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 Final: टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुने गए, अब फाइनल में पहुंचकर चयनकर्ता को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 Final: टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुने गए, अब फाइनल में पहुंचकर चयनकर्ता को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें
Sat, 25 May 2024 04:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 May 2024 04:11 PM IST
सार
आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2024 की शीर्ष दो टीमों में से कोई भी खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाया।
विज्ञापन
केकेआर बनाम हैदराबाद फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2024 सीजन के समापन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर होने वाले फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। ये दोनों टीमें इस सीजन शानदार फॉर्म में रही और ग्रुप चरण में तालिका में शीर्ष दो पर रही थी। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2024 की शीर्ष दो टीमों में से कोई भी खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाया।
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के चार खिलाड़ी थे दावेदार
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम का चयन किया, जबकि शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और अहमद खलील को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया। केकेआर के चार खिलाड़ी ऐसे थे जो टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार थे। इन खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, कप्तान श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। रिंकू ने पिछले सीजन आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखकर लग रहा था कि वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे, लेकिन रिंकू को शामिल ना करना चयनकर्ता का सबसे हैरानी भरा फैसला था। रिंकू को इस सीजन केकेआर के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उनकी फिनिशर के तौर पर क्षमता किसी से छिपी हुई नहीं है। दूसरी ओर, श्रेयस पहले चरण में धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर-1 में दमदार बल्लेबाजी की। वेंकटेश का बल्ला भी आईपीएल के मौजूदा सीजन में जमकर बोला और उन्होंने केकेआर की जीत में योगदान दिया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम को उस वक्त सफलताएं दिलाई जिस वक्त टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL
अभिषेक शर्मा कर रहे तूफानी बल्लेबाजी
केकेआर की तरह हैदराबाद टीम का भी कोई खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सका। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी की है और ट्रेविस हेड के साथ मिलकर कई मैचों में टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। अभिषेक इस सीजन 15 मैचों में 207.76 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बना चुके हैं। दूसरी ओर, अनकैप्ड खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। नीतीश बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी प्रभावी रहे हैं। गेंदबाजी में टी. नटराजन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी बेहतर कर रहे हैं। पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार विकेट लेने का दम रखते हैं, इसके बावजूद वह टीम में शामिल नहीं किए गए।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस के चार खिलाड़ियों को मिला मौका
आईपीएल 2024 की सबसे फिसड्डी टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रही जिसने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही। मुंबई की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को उतरना है। मुंबई से रोहित, हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इतना ही नहीं इन चारों खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 में चुना जाना भी तय है।

टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI
चार टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
आईपीएल की चार टीमें ऐसी रही जिसके किसी खिलाड़ी को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला। केकेआर, हैदराबाद के अलावा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स का भी कोई खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सका। गुजरात के लिए खेलने वाले शुभमन गिल भी रिंकू की तरह रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल विकेटकीपर की दौड़ में थे, लेकिन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन उनसे दौड़ में आगे निकलने में सफल रहे थे।