फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'उम्मीद है आईपीएल भारत के लिए खेलने का शॉर्टकट नहीं बनेगा', कोच बनने के दावेदार गंभीर का बड़ा बयान

Mon, 20 May 2024 11:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 May 2024 11:45 PM IST
सार

गंभीर आईपीएल में क्रिकेट की बढ़ती क्वालिटी से प्रभावित हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग युवाओं के लिए भारतीय टीम में प्रवेश का मार्ग बने।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Hopefully IPL will not become a shortcut to play for India' says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम का मुख्य कोच बदला जाएगा। राहुल द्रविड़ अगर फिर से आवेदन नहीं करते हैं तो टीम इंडिया को नया कोच मिलेगा। इसके लिए कई दावेदार हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर की दावेदारी सबसे मजबूत बताई जा रही है।


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा मेंटर गंभीर को बीसीसीआई ने इसके लिए अप्रोच भी किया है। इस बीच गंभीर ने आईपीएल और टीम इंडिया में चयन होने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। गंभीर आईपीएल में क्रिकेट की बढ़ती क्वालिटी से प्रभावित हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग युवाओं के लिए भारतीय टीम में प्रवेश का रास्ता बने।
IPL 2024: 'Hopefully IPL will not become a shortcut to play for India' says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ यूट्यूब पर चैट में गंभीर ने कहा, 'मेरे लिए बड़ी चिंता यह है कि कितने युवा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल भारत के लिए खेलने का शॉर्टकट (आसानी रास्ता) साबित नहीं होगा।'

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर ने माना कि आईपीएल से भारतीय क्रिकेटरों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, 'आज के दौर में जब मैं अंतरराष्ट्रीय टी20 टीमों को देखता हूं और भारत के खिलाफ खेलने की बात आती है तो दो-तीन टीमों के अलावा मुझे ज्यादा टक्कर देने वाली टीमें नहीं दिखती हैं।'
IPL 2024: 'Hopefully IPL will not become a shortcut to play for India' says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'बहुत सी टीमें भारत की मजबूती की बराबरी नहीं कर सकती हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि आज के समय आईपीएल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी हो गया है। हमारे घरेलू खिलाड़ियों का स्तर बढ़ा है। वे जिस तरह से आईपीएल खेलना चाहते है, जिस तरह से वे टी20 क्रिकेट को लेकर तैयारी करते है मुझे लगता है कि उनका ज्यादा ध्यान टी20 क्रिकेट खेलने पर है।

भारत को 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल अपनी शानदार बल्लेबाजी से जीत दिलाने वाले गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीता है। उनके मेंटोर रहते टीम ने मौजूदा सत्र में शीर्ष स्थान के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: 'Hopefully IPL will not become a shortcut to play for India' says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
चेहरे पर आमतौर पर आक्रामकता का भाव रखने वाले गंभीर ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा- कई बार लोग मेरे बारे में कहते है कि वह मुस्कुराता या प्यार नहीं करता। वह हमेशा आक्रामक लगता है। उन्होंने कहा- लेकिन लोग मुझे मुस्कुराते हुए देखने नहीं आते। लोग मेरी टीम को जीतते हुए देखने आते हैं। हम लोग इसी तरह के पेशे में हैं। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।

गंभीर ने कहा- मैं मनोरंजन का विषय नहीं हूं। मैं बॉलीवुड अभिनेता या मैं कॉर्पोरेट में नहीं हूं। मैं एक क्रिकेटर हूं। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि मैं ऐसी ड्रेसिंग रूम में रहूं जो लगातार जीत दर्ज कर रही हो। सौभाग्य से या दुर्भाग्य से लगातार जीतने वाली ड्रेसिंग रूम में ज्यादा खुशी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed