{"_id":"6746f306733c16d25804999e","slug":"ipl-2025-auction-kl-rahuls-reaction-after-leaving-lsg-expressed-gratitude-to-coach-and-fellow-players-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Auction: लखनऊ का साथ छूटने के बाद आई केएल राहुल की प्रतिक्रिया, कोच और साथी खिलाड़ियों का जताया आभार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025 Auction: लखनऊ का साथ छूटने के बाद आई केएल राहुल की प्रतिक्रिया, कोच और साथी खिलाड़ियों का जताया आभार
Wed, 27 Nov 2024 03:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:53 PM IST
सार
केएल ने कहा- एलएसजी के साथ इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने वाले कोच, टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभारी हूं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी समाप्त हो चुकी है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। टीम के साथ संबंध खत्म होने के बाद अब अनुभवी खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के कोच, साथियों और प्रशंसकों का आभार जताया।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल की प्रतिक्रिया
केएल ने कहा- एलएसजी के साथ इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने वाले कोच, टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभारी हूं। विश्वास, यादों, ऊर्जा और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।
केएल ने कहा- एलएसजी के साथ इस यात्रा को अविस्मरणीय बनाने वाले कोच, टीम के साथियों और प्रशंसकों का आभारी हूं। विश्वास, यादों, ऊर्जा और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।
Grateful to the coaches, teammates and the fans who made this journey with LSG unforgettable. Thank you for the trust, memories, energy and unwavering support. Here’s to new beginnings! ✌️ pic.twitter.com/Vz5XFeDjwV
— K L Rahul (@klrahul) November 27, 2024
केएल राहुल
- फोटो : Amar Ujala
लखनऊ ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया
मार्की खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में नीलामी में उतरे। उनके लिए गत चैंपियन केकेआर ने बोली लगाई और आरसीबी भी लड़ाई में कूदा। आरसीबी और केकेआर के बीच राहुल को लेने के लिए होड़ देखने को मिली। दिल्ली ने भी राहुल के लिए रुचि दिखाई और केकेआर के साथ बोली में शामिल हुई। दिल्ली ने राहुल के लिए 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। दिल्ली ने राहुल के लिए 12 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर ने हाथ खींच लिए। इस बीच सीएसके बोली में कूदी और लगातार राहुल के लिए बोली लगाती रही। दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई और लखनऊ ने राहुल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।

दिल्ली से पहले इन टीमों के लिए खेले
केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ की थी। इसके बाद वे 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का वह हिस्सा रहे। 2016 में इस बल्लेबाज ने एक बार फिर आरसीबी में वापसी की। 2017 में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। 2018-21 तक वह पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले। इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की कमान संभालने का मौका मिला। 2022 से 2024 तक वह इस टीम का हिस्सा रहे। राहुल ने पिछले संस्करण के 14 मैचों में 520 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 136.13 का था।