{"_id":"672d928892ee082c160a34c9","slug":"ipl-2025-kolkata-knight-riders-team-wants-to-buy-arshdeep-singh-not-starc-in-the-auction-says-report-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: नीलामी में स्टार्क नहीं, बल्कि इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को खरीदना चाहती है कोलकाता की टीम, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: नीलामी में स्टार्क नहीं, बल्कि इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को खरीदना चाहती है कोलकाता की टीम, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:54 AM IST
सार
स्टार्क ने आईपीएल 2024 के दौरान क्वालिफायर-1 और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। हालांकि, स्टार्क को रिलीज करने की मुख्य वजह एक ऐसे भारतीय गेंदबाज को बताया जा रहा है, जिसे उसकी टीम ने भी नीलामी से पहले रिलीज किया है।
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल के मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मेगा नीलामी में अपनी टीम को फिर से बनाना होगा। हालांकि, उन्होंने अपने छह कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन उन्हें खिताब जीतने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि केकेआर की टीम आईपीएल 2024 में प्लेऑफ में केकेआर की जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दोबारा खरीदने का विचार नहीं कर रही है।
स्टार्क ने आईपीएल 2024 के दौरान क्वालिफायर-1 और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। हालांकि, स्टार्क को रिलीज करने की मुख्य वजह एक ऐसे भारतीय गेंदबाज को बताया जा रहा है, जिसे उसकी टीम ने भी नीलामी से पहले रिलीज किया है। बाएं हाथ का यह भारतीय पेसर कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के सीमर अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2024 में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
2 of 4
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केकेआर मेगा नीलामी में अर्शदीप पर बोली लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में 14 मैचों में 19 विकेट लिए थे। साथ ही टी20 विश्व कप 2024 में 17 विकेट लिए थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में अर्शदीप का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा था, जो कि जरूर चिंता का विषय है, लेकिन डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की क्षमता और पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता कुछ ऐसी है, जिस पर केकेआर की नजर होगी। अर्शदीप डेथ ओवर्स में लगातार यॉर्कर भी फेंक सकते हैं। वह ऑक्शन पूल में भारत के सबसे चहेते तेज गेंदबाज के रूप में उतरेंगे। नीलामी के दौरान अर्शदीप की काफी मांग भी होगी और उनकी बिक्री कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।
3 of 4
अर्शदीप सिंह
- फोटो : IPL
अर्शदीप 2019 से पंजाब किंग्स की टीम के साथ हैं, लेकिन इस साल मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें बरकरार नहीं रखा गया था। हालांकि, पंजाब के नीलामी पर्स में 110.5 करोड़ रुपये और उनके पास चार राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी है। अर्शदीप अभी भी पंजाब की टीम में वापस आ सकते हैं। पंजाब ने अगले साल के लिए प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले ही सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो क्वालिटी स्पिनरों को रिटेन किया है। इसके अलावा उन्होंने हर्षित राणा और आंद्रे रसेल के रूप में दो तेज गेंदबाजों को भी बरकरार रखा है। साथ ही रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह क भी रिटेन किया है। केकेआर अपने पर्स में 51 करोड़ रुपये के साथ मेगा नीलामी में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
स्टार्क की आईपीएल 2024 की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये की आईपीएल रिकॉर्ड फीस में खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट का अंत शानदार अंदाज में किया था। क्वालिफायर 1 और फाइनल में उनकी गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को संभलने का मौका नहीं दिया। उन दो मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर पांच विकेट लिए थे। स्टार्क पर फिर इस बार कई टीमों की नजरें होंगी। आईपीएल नीलामी इसी महीने की 24 और 25 तारीख को जेद्दा में होना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।